शुक्रवार, 26 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

खून पतला करने की चमत्कारिक आयुर्वेदिक दवा कौन सी है ?

वर्तमान समय में हमें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जिसके लिए बाजार में कई तरह की चिकित्सापद्दतियों पर आधारित दवाएं मिल जाती हैं.

खून पतला करने की चमत्कारिक आयुर्वेदिक दवा कौन सी है ?

वर्तमान समय में हमें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जिसके लिए बाजार में कई तरह की चिकित्सापद्दतियों पर आधारित दवाएं मिल जाती हैं. लेकिन कई लोग आयुर्वेदिक दवाओं से अपना इलाज कराना चाहते हैं. इसी कारण स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के इलाज के लिए उनके कई तरह के सवाल होते हैं. इसी तरह का एक सवाल जो आजकल आमतौर पर पूछा जाता है कि खून पतला करने की चमत्कारिक आयुर्वेदिक दवा कौन सी है ? अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

विज्ञापन
newseventsimage 1627650512564 mainnews2012 x1
गाढ़ा खून

गाढ़े खून के नुकसान-

अब आप सोच रहे होगें कि खून को पतला करने की जरूरत ही क्यों हैं. गाढ़े खुन की वजह से हमें कई तरह की बीमीरियों का सामना करना पड़ता है. अगर हमारा खून अधिक गाढ़ा है, तो इससे हृद्य संबंधित बीमारियां हो सकती हैं. इसके अलावा गाढ़ें खून की वजह से ब्लड क्लॅाटिंग , आंखों में धुंधलापन , चक्कर आना , पीरियड में अधिक ब्लीडिंग , गठिया , सिरदर्द , उच्च रक्तचाप , त्वचा में खुजली , कोलेस्ट्राल इत्यादी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

Blood Clottinig Heart 001 1200 shutterstock
गाढ़ा खून

खून पतला करने की आयुर्वेदिक दवा-

वैसे तो खून पतला करने के लिए बाजार में कई तरह की दवाएं आपको मिल जाएगीं. लेकिन घरेलू और आयुर्वेदिक दवाओं की बात करें, तो इसके लिए आप लौकी ( घीया ) का जूस पी सकते हैं, जो बहुत ही लाभदायक होता है. इसके अलावा आप लहसून की एक या दो कली खाली पेट खा सकते हैं. खून को पतला करने के लिए लहसून और प्याज के रस का भी प्रय़ोग किया जा सकता है. इसके साथ ही अर्जुन की छाल और दालचीनी का गाढा ( 400 ग्राम पानी में तब तक उबालते रहे जब तक पानी लगभग 100 ग्राम ना बच जाएं . इसके बाद छानकर पी सकते हैं ) भी बहुत उपयोगी होता है. अगर आप दवा का प्रय़ोग करना चाहते हैं, तो दिव्य हृद्यामृत वटी का भी प्रयोग कर सकते हैं. इसके हम 2 गोली सुबह तथा 2 गोली शाम को प्रयोग कर सकते हैं. इसके प्रयोग से हमारा गाढ़ा खून पतला हो जाता है. अगर आप व्यायाम करते हैं, तो वह भी पतला खून करने में मद्दद करता है.

यह भी पढ़ें: चर्म रोग के लिए आयुर्वेदिक दवा कौन सी है ?

बायोलॉजिकल या साइंस की भाषा में खून को प्लाज्मा भी कहा जाता है. प्लाज्मा एक हल्के पीले रंग का तरल पदार्थ होता है. जिसमें सबसे ज्यादा पानी, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कार्बन डाइऑक्साइड, यूरिक एसिड, नाइट्रोजन, ऑक्सीजन मौजूद होता है. तमाम लोग खून को पतला करने के लिए कई तरह की दवाओं का प्रयोग करते हैं, अगर हम ध्यान रखते हैं, तो घरेलू उपचार से ही इसका इलाज किया जा सकता है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →