भारत में कब आएगी फाइजर वैक्सीन, स्पूतनिक और दूसरी वैक्सीन पर क्या है अपडेट
कोरोना वैक्सीन को लेकर कई राज्य सरकारों की ओर से रोजाना सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर कब उनको वैक्सीन की पूरी डोज मिल जाएगी। 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को लगाने के लिए कई राज्यों में वैक्सीन नहीं है वहीं सबसे बड़ा सवाल है कि वैक्सीन की कमी कब तक दूर होगी। कोविशील्ड और कोवैक्सिन के बाद स्पूतनिक v और फाइजर को लेकर भी सरकार की ओर से जवाब आ गया है।
जुलाई में फाइजर का टीका
फाइजर ने जुलाई से अक्टूबर के दौरान टीके की पांच करोड़ खुराक देने की पेशकश की है। हालांकि, उसने कुछ रियायतें मांगी है। नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल ने गुरुवार कहा है कि फाइजर की ओर से टीके की उपलब्धता का संकेत मिलने के साथ ही सरकार और कंपनी इसके जल्द से जल्द आयात को मिलकर काम कर रहे हैं।
जैसे ही फाइजर से टीके की उपलब्धता पर संकेत मिला, केंद्र सरकार और कंपनी ने इसके आयात के लिए मिलकर काम करना शुरू कर दिया
वी के पॉल,नीति आयोग के सदस्य
फाइजर ने भारतीय अधिकारियों को बताया है कि उसका टीका भारत में मौजूद सार्स-सीओवी-2 वायरस की किस्म पर प्रभावी है। यह टीका 12 साल और उससे अधिक की उम्र के सभी लोगों को लगाया जा सकता है।
स्पूतनिक V से बढ़ेगी टीकाकरण की रफ्तार
रूस की कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक वी जून के दूसरे हफ्ते से देश भर में इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगी। डॉ रेड्डीज ने रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) के साथ भारत में 12.5 करोड़ लोगों के लिए कोविड-19 की वैक्सीन स्पूतनिक की 25 करोड़ खुराक बेचने का समझौता किया है। डॉ रेड्डीज को हाल में आरडीआईएफ से वैक्सीन की दो लाख से अधिक खुराक मिली हैं और उनसे हाल में अपोलो हॉस्पिटल के साथ मिलकर वैक्सीन लगाने की शुरुआत की गई है। भारत में Sputnik V की मैन्युफैक्चरिंग का अधिकार अभी केवल डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के पास है।
अपोलो ने गुरुवार को बताया कि देशभर में जून के दूसरे हफ्ते से रूस की स्पूतनिक वी वैक्सीन का इस्तेमाल व्यापक पैमाने पर शुरू हो जाएगा। उसने कहा है कि अपोलो के हॉस्पिटल नेटवर्क में यह वैक्सीन उपलब्ध होगी।
कोवैक्सिन का बढ़ेगा प्रोडक्शन
कोवैक्सिन का प्रोडक्शन अभी सिर्फ एक भारतीय कंपनी भारत बायोटेक के पास है। वहीं सरकार ने सुनिश्चित किया है कि तीन अन्य कंपनियां/संयंत्र भी कोवैक्सिन का उत्पादन शुरू करें। साथ ही भारत बायोटेक के संयंत्रों की क्षमता भी बढ़ाई गई है। पॉल ने बताया कि भारत बायोटेक का कोवैक्सिन का उत्पादन अक्टूबर तक बढ़कर 10 करोड़ प्रति माह हो जाएगा, जो अभी एक करोड़ प्रति माह से कम है।
यह भी पढ़ें: पतंजलि की दिव्य कंठामृत chewable tablets क्या काम आती है ?
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

















