शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

बुखार में मुंह का स्वाद खराब होने पर क्या करें ?

वर्तमान समय में हमें कई तरह की स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जिसके लिए वैसे तो बाजार में भी कई तरह की दवाएं मिल जाती हैं.

बुखार में मुंह का स्वाद खराब होने पर क्या करें ?

वर्तमान समय में हमें कई तरह की स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जिसके लिए वैसे तो बाजार में भी कई तरह की दवाएं मिल जाती हैं. लेकिन अगर कोई बहुत बड़ी या गंभीर समस्या होती हैं, तब तो लोग डॅाक्टर के पास चले जाते हैं, लेकिन अगर कोई ज्यादा गंभीर समस्या नहीं है, तो लोग घर पर ही उससे छुटकारा पाने की कोशिश करते हैं. इसी कारण लोगों के मन में स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के घरेलू उपाचार से संबंधित कई तरह के सवाल होते हैं. इसी तरह का एक सवाल जो आमतौर पर पूछा जाता है कि बुखार में मुंह का स्वाद खराब होने पर क्या करें ? अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

विज्ञापन
tips to preserve lemon main
नींबू

जब भी हम सर्दी , खांसी या जुखाम का अनुभव करते हैं या फिर हमें बुखार होता है. ऐसे में हमारे सामने सबसे आम समस्या जो सामने आती है, वो ये है कि हमारे मुंह का स्वाद खराब हो जाता है. बुखार के बाद अगर हम कुछ भी खाते हैं, तो उसका जो वास्तविक स्वाद होता है, हमें वो नहीं आता है. इसके लिए वैसे कोई खास दवा भी नहीं आती है. इसी कारण लोगों को इसके घरेलू उपाय या आयुर्वेदिक उपाय अपनाने पड़ते हैं.

Aloe Vera
ऐलोवेरा

मुंह का स्वाद खराब होने पर क्या करें -

मुंह के स्वाद को वापस लाने में नींबू बहुत ही सहायक सिद्ध हो सकता है. इसके लिए सबसे पहले एक गिलास गुनगुना पानी लिजिएं. इसके बाद इसमें एक नींबू का रस मिला लिजिएं. ऐसा करने के बाद इस पानी से कुल्ला किजिए. ऐसा करने से मुंह की अशुद्धियां दूर होती हैं तथा हमारे मुंह का स्वाद वापस आ जाता है. ऐसा आपको कुछ दिनों तक नियमित करना होता है. इसके अलावा ग्रीन टी भी हमारे लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है. इसके लिए एक कप गर्म पानी लिजिएं तथा इसमें ग्री टी मिला लिजिएं. इसके बाद इसको 5 मिनट तक उबालना होता है. उबालने के बाद उसको छानकर ठंडा होने दीजिएंगा. ठंडा होने के बाद इसमें स्वाद अनुसार शहद मिला सकते हैं. इसके बाद इसका सेवन दिन में 2-3 बार किया जा सकता है. हमें इसका सेवन नियमित करना चाहिएं , जब तक हमें आराम नहीं मिलता है.

यह भी पढ़ें : सीने में जलन की सबसे अच्छी आयुर्वेदिक दवा क्या है ?

सेब का सिरका भी मुंह के स्वाद को वापस लाने में हमारी मद्द करता है. 1 गिलान पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका मिला लिजिएगा. इसके बाद इसमें एक छोटी चम्मच शहद मिला लें. इसका नियमित रूप से सेवन करने से हमें इस समस्या से छूटकारा मिल जाता है. इसके अलावा आप सुबह सुबह नमक के गरारे भी कर सकते हैं. इससे मुंह का कड़वापन दूर होता है. इसके साथ ही एलोवेरा बहुत ही महत्वपूर्ण औषधि है. इसको पानी में डालकर उससे कुल्ला करने से मुंह के कडवापने से राहत मिलती है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc. 

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →