मंगलवार, 14 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
इकोनॉमी

बैंक खाते से पैसे कट गए लेकिन दूसरे के खाते में नहीं पहुंचे तो क्या करें?

https://youtu.be/-caz_tB4SPw वर्तमान समय में हमारे ज्यादात्तर काम Online ही होते हैं.

बैंक खाते से पैसे कट गए लेकिन दूसरे के खाते में नहीं पहुंचे तो क्या करें?
वीडियो

वर्तमान समय में हमारे ज्यादात्तर काम Online ही होते हैं. डिजिटल होने के कारण पैसों का लेन-देन भी Online ही किया जाता है, लेकिन उसमें कई बार हमारें सामने समस्या आती है कि हमारे बैंक खाते से पैसे कट जाते हैं तथा हम जिसको भेजना चाहते हैं, उस तक वो पैसे नहीं पहुँच पाते हैं. ऐसी स्थिति में हमें क्या करना चाहिए. आज इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

विज्ञापन
20 atm
ATM

क्या कारण हो सकते हैं-

बैंक खाते से पैसे कट जाने के बाद हम जिसको भेजना चाहते हैं, उसको पैसा ना मिलने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. जैसे कि पैसा भेजते समय नेटवर्क की समस्या के कारण या बैंक की तरफ से कोई तकनीकी खामी होने के कारण पैसा आपके खाते से कट जाता है तथा दूसरे के खाते में नहीं जाता है.

UPI 1
UPI

क्या करना चाहिए-

अगर आपके खाते से भी पैसा कट जाता है तथा लाभार्थी तक नहीं पहुँच पाता है तो इसमें घबराने की बात नहीं है. कभी कभी ऐसी समस्या आ जाती है. ऐसी स्थिति में बैंक द्वारा लगभग 2 से 3 दिन में आपका पैसा आपके खाते में वापिस भेज दिया जाता है. अगर किसी शॉप पर यूपीआई पेमेंट फेल हुआ है तो इसका सेटलमेंट 6 दिन में हो जाता है. अगर ग्राहक के अकाउंट से पैसे कट गए हैं और एटीएम से कैश नहीं निकला है तो अगले 5 दिनों में यह पैसा बैंक अकाउंट में वापस आ जाता है.

यह भी पढ़ें: Oxygen का प्लांट लगाने के लिए कितना समय और पैसा लगता है ?

इसके साथ ही जब भी आपके खातें से पैसे कटते हैं तथा लाभार्थी तक नहीं पहुँचते आपको अपने बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क करके भी इसकी जानकारी देनी चाहिएं. इसके साथ ही आप ये भी चैक जरूर कीजिए कहीं आपने गलती से किसी और के खाते में तो पैसा नहीं भेज दिया है. अगर आपने सही लाभार्थी को पैसा भेजा है तो आप उनको अपने बैंक खाते में पैसा चैक करने को कहें. इसका कारण यह है कि काफी बार होता है कि खाते में पैसे आने के बाद भी मैसेज नहीं मिल पाता है.

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →