मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

दिल्ली पुलिस की परीक्षा के लिए कौन सी सावधानी बरतनी होगी?

दिल्ली पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा करने का ख्वाब देख रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। अब दिल्ली पुलिस में भर्ती होना हो जायेगा बेहद आसान।

दिल्ली पुलिस की परीक्षा के लिए कौन सी सावधानी बरतनी होगी?

दिल्ली पुलिस में भर्ती होकर देश की सेवा करने का ख्वाब देख रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। अब दिल्ली पुलिस में भर्ती होना हो जायेगा बेहद आसान। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल पद पर बंपर वैकेंसी आयी है। SSC (कर्मचारी चयन आयोग) की ओर से दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए 5846 पदों पर वैकेंसी जारी की गई है। इस पद के लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त संस्था से 12वीं की परीक्षा पास होने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन

साथ ही कोरोना वायरस के चलते इस साल चयन आयोग ने परीक्षा के नियमों में भी बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब परीक्षा पास करना आसान हो सकता है। परीक्षा अब ऑनलाइन कराई जायेगी। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू की जा चुकी थी, जिसकी अंतिम तिथि 7 सितंबर थी। अगर आप कंफ्यूज हैं कि इतने कम समय में परीक्षा की तैयारी कैसे करें, तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। इस ब्लॉग में हम आपको ऐसे 7 महत्वपूर्ण टिप्स देंगे जिससे आपको परीक्षा की तैयारी करने में सहायता मिलेगी। इन 7 टिप्स की मदद से आप मनचाहा सरकारी नौकरी हासिल कर सकते हैं। 

  1. एक परफेक्ट स्टडी प्लान के साथ शुरुआत करें : किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है एक सही रणनीति बनाना। इससे पहले कि आप दिल्ली पुलिस परीक्षा की तैयारी शुरू करें, आपको सबसे पहले ये प्लान करना होगा कि किन विषयों को कैसे पढ़ें। जिससे आपको अन्य प्रतियोगियों के मुकाबले अधिक लाभ हो। बता दें कि इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच है। इसलिए, यदि आप इस आयु सीमा के भीतर हैं और आपने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली है, तो आप कुशलता से तैयारी कर सकते हैं। 

2 .विषयों के हिसाब से तैयारी करें : परीक्षा में विभिन्न विषयों पर आधारित प्रश्न होते हैं, जिन्हें अलग-अलग तरीके से वेटेज देने की आवश्यकता है।  सबसे पहले आपको यह आकलन करना होगा कि आपका कौन से विषय में कितना तैयारी है। प्रश्नों का विभाजन ऐसा है कि 100 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न मिलते हैं, जिन्हें आपको हल करने के लिए 1.5 घंटे का समय होगा। इन 100 प्रश्नों में से, 50 प्रश्न आपके GK और करंट अफेयर्स पर, 25 रीजनिंग पर, 15 अंक संख्यात्मक क्षमता (numerical ability) पर और शेष 10 प्रश्न आपके कंप्यूटर फंडामेंटल्स पर आधारित होंगे।

delhi police exam non

इसलिए, आपका प्रमुख ध्यान GK और करंट अफेयर्स पर होना चाहिए। इसके लिए आपको नियम से रोजाना समाचार पत्रों, लेखों और पत्रिकाओं को पढ़ना होगा। खुद को सामाजिक गतिविधियों से अपडेट रखें। आप टीवी पर समाचार भी देख सकते हैं। पिछले 5 से 6 महीनों में होने वाले घटनाओं को पढ़ें। 

रीजनिंग सेक्शन के लिए आपको रोजाना पहेलियों को हल करने की आवश्यकता है। साथ ही सबसे अधिक पूछे जाने वाले तर्कसंगत प्रश्नों (reasoning questions) को हल करने के ट्रिक्स और टिप्स सीखने की कोशिश करें। विषय से सम्बंधित अवधारणाओं को समझें और फिर स्वयं प्रश्नों को हल करने का प्रयास करें। यदि प्रश्नों को हल करते समय आप गलत हो जाते हैं, तो विश्लेषण करें कि क्या गलत हुआ। उन गलतियों को सुधारें और पुनः प्रयास करें।

  1. रोजाना पढ़ाई करें : परीक्षा को पास करने के लिए एक परफेक्ट प्लान के साथ-साथ उसको फॉलो करने की भी जरूरत है। पढ़ने की आदत विकसित करें। आप एडिटोरियल, बिज़नेस नॉलेज, समाचार पत्रों आदि में फीचर स्टोरीज, ओपिनियन पीस जैसी चीजें पढ़ सकते हैं। इससे आपको अपनी अंग्रेजी को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।  साथ ही विभिन्न राष्ट्रीय स्तर और दुनिया भर में होने वाली घटनाओं के बारे में भी जानकारी मिलती रहेगी। कंप्यूटर स्क्रीन पर पढ़ने का अभ्यास करें, ताकि अंतिम परीक्षा में आपको स्क्रीन पर पढ़ना मुश्किल न लगे।
  2. अपनी कमजोरियों को पहचानें : परीक्षा की तैयारी में कोई कमी ना रखने के लिए पिछले साल के प्रश्न पत्रों को सॉल्व करने की जरूरत है।  विगत वर्षों के प्रश्न को हल करने से आपका स्पीड भी बढ़िया हो जायेगा। इसके साथ ही तैयारी के वक़्त मॉक टेस्ट लेते रहना चाहिए। इसके अलावा, अपने टाइम मैनेजमेंट पर काम करें। देखें कि आप आवंटित समय के भीतर अपना मॉक टेस्ट पूरा करने में सक्षम हैं या नहीं। यदि नहीं, तो अपने प्रश्न हल करने की गति में सुधार करें।
  3. रिवीजन करते रहें : तैयारी को और भी ज्यादा मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक रिवीजन करें। अध्ययन करते समय, महत्वपूर्ण विषयों और उन विषयों के नोट्स बनाएं। जो प्रश्न सबसे अधिक बार पूछे जाते हैं उन्हें अच्छे से पढ़ लें। इन विषयों को समय-समय पर रिवीजन करें ताकि आप उन्हें अच्छे से जान सकें। लगातार प्रैक्टिस करना और रिवीजन करते रहना चाहिए। यह आपके लक्ष्य को प्राप्त करने में आपकी मदद करेंगे। जितना अधिक आप अभ्यास करेंगे, उतनी ही आपकी स्पीड और क्षमता बढ़ेगी। 
  4. अपनी शारीरिक फिटनेस पर ध्यान दें : सभी उम्मीदवारों को खुद को फिट और ठीक रखने की जरुरत है। पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक रूप से फिट रहने की आवश्यकता है।  साथ ही यह भी जानना जरुरी कि क्या-क्या करवाया जाता है। 
  5. खुद को मोटीवेट करते रहें : उपरोक्त सभी बिंदुओं के अलावा खुद को प्रेरित करते रहने की आवश्यकता है। कई बार ऐसा भी हो सकता है कि आपको लगे कि आप पढ़ाई से ऊब सकते हैं। ऐसे समय में केंद्रित रहें और छोड़ें नहीं। शांत रहें और तैयारी करते रहें।
delhi police pariksha non fiii 1

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2020 की पक्की तैयारी करें
आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 5846 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है, जिसके लिए देश के किसी भी राज्य के रहने वाले व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:गुरु नानक का जन्म स्थान अब किस देश में है?

विषयदिल्ली
S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →