गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

कोविड-19 के लिए ट्रूनेट टेस्टिंग क्या है?

भारत के वैज्ञानिक भी कोविड-19 का वैक्सीन विकसित करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

कोविड-19 के लिए ट्रूनेट टेस्टिंग क्या है?

भारत के वैज्ञानिक भी कोविड-19 का वैक्सीन विकसित करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इसी बीच भारत ने कोरोना का परीक्षण बड़े स्तर पर करने के लिए ट्रूनेट मशीन का प्रयोग किया जा रहा है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने अब ट्रूनेट टेस्टिंग के लिए संशोधित गाइडलाइन जारी की है। आईसीएमआर ने कहा है कि ट्रूनेट का प्रयोग अब कोविड-19 महामारी की जांच और पुष्टि के लिए किया जा सकता है।

विज्ञापन

बता दें कि देश में कोरोना वायरस टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाने के अपने प्रयासों के तहत इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने 10 अप्रैल को कोरोनावायरस परीक्षण करने के लिए ट्रूनेट प्रणाली के उपयोग को मंजूरी दी थी। उस दौरान केवल इसे स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में प्रयोग की अनुमति मिली थी लेकिन बुधवार को आईसीएमआर ने इसको कोरोना जांच और पुष्टि के लिए भी अनुमति दे दी है।

corona

गौरतलब है कि विश्व के कई देश कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहे हैं, अमेरिका, ब्रिटेन और इटली जैसे विकसित देश भी इस महामारी के सामने घुटने टेक चुके हैं। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी होने के बाद आईसीएमआर ने टीबी का पता लगाने वाली मशीन को कोरोना वायरस की जांच के लिए मंजूरी दे दी है। कोरोना वायरस के फैलाव का एक कारण टेस्टिंग में कमी को भी बताया जा रहा है, जिसको दूर करने के लिए आईसीएमआर ने टीबी का पता लगाने वाली मशीन के उपयोग को मंजूरी दे दी है।

corona injection 1587654460 618x347

यह भी पढ़ें :कोरोना वायरस के लक्षण नहीं दिखने पर कैसे पता चलेगा कि कौन संक्रमित है?

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →