बुधवार, 15 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मंगलवार को हनुमानजी की पूजा करने का कारण क्या है ?

संकटमोचक पवन पुत्र हनुमान जी की पूजा मंगलवार को की जाती है. इस दिन हनुमान जी के भक्तों द्वारा व्रत भी रखा जाता है.

मंगलवार को हनुमानजी की पूजा करने का कारण क्या है ?

संकटमोचक पवन पुत्र हनुमान जी की पूजा मंगलवार को की जाती है. इस दिन हनुमान जी के भक्तों द्वारा व्रत भी रखा जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हनुमान जी की पूजा मंगलवार को ही क्यों की जाती है. ऐसा मंगलवार को विशेष क्या था कि ये दिन हिंदू धर्म में हनुमान जी को समर्पित कर दिया गया. अगर आप नहीं जानते तो आपको इस पोस्ट में आपके इस सवाल का जवाब भी मिल जाएगा.

विज्ञापन
default
हनुमान जी

ऐसी मान्यता है कि मंगलवार को पवन पुत्र हनुमान जी का जन्म हुआ था. इसी कारण इस दिन को हनुमान जी को समर्पित कर दिया गया. इसके अलावा दूसरे कारण की बात करें, तो हनुमान जी को मंगल ग्रह का नियंत्रक मान जाता है. जिसके कारण मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने का विशेष महत्व है. हनुमान जी हमेशा अपने भक्तों के साथ होते हैं.

hanuman ji 22 06 2019
हनुमान जी

हिंदू धर्म में ऐसी मानता है कि हनुमान जी अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं. हनुमान जी की पूजा के लिए मंगलवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है. इस दिन यदि व्रत रखने के साथ साथ आप हनुमान चालिसा का पाठ भी कर सकते हैं. मंगलवार को रामायण के सुंदरकांड का पाठ करना बहुत शुभ और फलदायी माना जाता है.

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि की पूजा में क्या -क्या सामान लगता है?

ऐसी भी मान्यता है कि हनुमान जी हर युग में अपने भक्तों की सहायता के लिए तैयार रहते हैं. रामायण काल में हनुमान जी ने राम के प्रति स्वामी भक्ति दिखाई थी. महाभारत काल में भी भगवान हनुमान जी का वर्णन मिलता है. जिसमें एक बार पांडू पुत्र भीम से उनका वार्तालाप होता है. इसके साथ ही ऐसा भी माना जाता है कि महाभारत के युद्ध में हनुमान जी अर्जुन के रथ पर सवार थे. इसे भी महाभारत में अर्जुन की विजय का एक बहुत बड़ा कारण माना जाता है.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →