शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

सवाल-40; राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेसवे में क्या अंतर होता है?

हवाई मार्ग, रेल मार्ग और जल मार्ग के बाद कोई मार्ग आता है तो वह है थल मार्ग। सीधे शब्दों में कहें तो सड़कें।

सवाल-40; राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेसवे में क्या अंतर होता है?

हवाई मार्ग, रेल मार्ग और जल मार्ग के बाद कोई मार्ग आता है तो वह है थल मार्ग। सीधे शब्दों में कहें तो सड़कें। भारत जैसे विशाल देश में सड़कों का जाल बहुत लम्बा और घना है। अगर सड़कों के आकार और उपयोग के बारें में बात करें तो भारत में कई तरह की सड़कें हैं। लेकिन इनमें सबसे मुख्य है राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेसवे। बढ़ती आबादी के साथ वाहनों के बढ़ते आवागमन के लिए सड़कों का निर्माण और रखरखाव बहुत महत्वपूर्ण हो गया है।

विज्ञापन

भारत में सड़कों के निर्माण और रखरखाव का जिम्मा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के पास है। वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय नितिन गडकरी के पास है।

अगर राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेसवे की बात करें तो दोनों ही भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अधीन आते हैं। दोनों ही भारत के प्रमुख शहरों को आपस में जोड़ते हैं। आइये जानते हैं की राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेसवे में क्या अंतर होता है?

राष्ट्रीय राजमार्ग दो,चार या छह लेन के हो सकते हैं जबकि एक्सप्रेस्सवे कम से कम छह लेन के होते हैं। दोनों मार्ग वाहनों को तेज रफ़्तार से चलाने के लिये डिजाईन किये होते हैं। मूल रूप से एक्सप्रेसवे आधुनिक सुविधाओं से युक्त होते हैं, जिनमें एक्सेस रैंप, ग्रेड सेपरेशन, लेन डिवाइडर और एलिवेटेड सेक्शन जैसी आधुनिक सुविधाएँ होती हैं।

एक्सप्रेसवे कई स्मार्ट और इंटेलिजेंट फीचर्स से लैस होते है, जिसमें एक हाइवे ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (HTMS) और वीडियो इंसिडेंट डिटेक्शन सिस्टम (VIDS) भी शामिल हैं। भविष्य के राजमार्गों के लिए ये सिस्टम एक बेंचमार्क सेट करेंगे और ये पर्यावरण के अनुकूल भी हैं।

Express 1

राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेसवे में मुख्य अंतर इसमें अन्य सड़कों के आकर मिलने का है। राष्ट्रीय राजमार्ग को कई सड़कें विभिन्न स्थानों पर पार करती हैं, अथवा बहुत सी सड़कें इसमें आकर मिल जाती हैं।

यह भी पढ़ें: सवाल-34; बैंक आपकी न सुने तो कहां करें शिकायत?

वहीं एक्सप्रेसवे को कहीं भी कोई सड़क काटती नहीं हैं। एक्सप्रेस वे में घुसने या इससे बाहर निकलने के लिए कुछ ही स्थानों पर व्यवस्था होती है और यह एक ख़ास तरीके से व्यवस्थित की जाती है ताकि अन्य वाहनों को इससे परेशानी ना हो।

भारत में सबसे मशहूर एक्सप्रेस वे यमुना एक्सप्रेसवे है। इसका निर्माण 9 अगस्त 2012 को पूरा हुआ।

उम्मीद करता हूँ कि हमारे द्वारा दिया गया जवाब आपको पसंद आया होगा | आप लोग ऐसे ही हमसे सवाल पूछते रहिए हम उनका जवाब खोज कर आप को देते रहेंगे। आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे अपने सवाल पूछ सकते है | सवाल पुछने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →