गुरूवार, 2 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

ऐसी क्या खासियत है इस पीपल के पेड़ में कि मिलता है 24 घंटे सुरक्षा?

इंसानो के साथ VIP ट्रीटमेंट होता है यह तोह सुन्ना था लेकिन एक पेड़ को VIP ट्रीटमेंट मिले यह काफी हैरान करने वाली बात है।

ऐसी क्या खासियत है इस पीपल के पेड़ में कि मिलता है 24 घंटे सुरक्षा?

इंसानो के साथ VIP ट्रीटमेंट होता है यह तोह सुन्ना था लेकिन एक पेड़ को VIP ट्रीटमेंट मिले यह काफी हैरान करने वाली बात है। आप भी यह सुनकर जरूर हैरान हो गए होंगे कि एक पेड़ में ऐसी क्या खास बात है कि उसे इतनी तबज्जो दी जारी है, इतना ही नहीं इस बरगद के पेड की हर 15 दिनों में मेडिकल जांच भी होती है और इस खास पेड़ की देख रेख के लिए 24 घंटे सुरक्षा बल तैनात होते है। इसके साथ ही चारों तरफ इसकी फैंसिंग कि गई है ताकि इसकी सुरक्षा को सुनिचित किया जा सके। भोपाल और विदिशा के बीच सलामतपुर की पहाड़ी पर एक ऐसा पेड़ है जिसे कड़ी देख रेख में रखा जाता है।

विज्ञापन
1574317712960526 M 1

खबरों के मुताबिक इस पेड़ के रख रखाव पर हर साल 12-15 लाख रुपये खर्च होते हैं। यह एक पीपल का वृक्ष है जिसे बोधि वृक्ष के नाम से जाना जाता है। साल 2012 में जब श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने भारत का दौरा किया था, उसी दौरान उन्होंने यह पेड़ लगाया था। आपको बता दें कि ईसा से 531 वर्ष पहले बोधि वृक्ष के नीचे ही भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। बौद्ध धर्म में इस वृक्ष का बेहद ही खास महत्व रखता है। 

1574317597625400 wideLopThum

पुलिस के जवान इसकी सुरक्षा में दिन रात तैनात रहते हैं। इस पेड़ को बिल्कुल भी अकेला नहीं छोड़ा जाता यहाँ तक की पानी का एक टेंकर खड़ा रहता है। पहाड़ी पर किसी भी अंजान व्यक्ति को चडऩे की इजाजत भी नहीं दी गई है। इस वृक्ष की सुरक्षा में लाखों रुपए खर्च किए जा चुके हैं। इस वृक्ष का एक पत्ता भी सूखता है तो प्रशासन में भगदड़ मच जाती है और इसके देख रेख के लिए काफी सख्त कदम उठाये गए है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान की वो तस्वीरें जिन्हें देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →