बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पिरिफोर्मिस सिंड्रोम क्या होता है और इसका आयुर्वेदिक इलाज ?

वर्तमान समय में लोग अनेंक बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं. जिनमें से कुछ बीमारियां बहुत गंभीर होती है.

पिरिफोर्मिस सिंड्रोम क्या होता है और इसका आयुर्वेदिक इलाज ?

वर्तमान समय में लोग अनेंक बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं. जिनमें से कुछ बीमारियां बहुत गंभीर होती है. पिरिफोर्मिस सिंड्रोम नामक बीमारी भी एक ऐसी ही बीमारी होती है, जो हमें बहुत परेशान करती है. इस बीमारी में क्या होता है तथा इसके होने के कारण के साथ साथ इसके आयुर्वेदिक इलाज को जानते हैं.

विज्ञापन

पिरिफोर्मिस सिंड्रोम क्या होता है ?

पिरिफोर्मिस सिंड्रोम साइटिक तंत्रिकाओं से संबंधित एक विकार है, जिसमें कूल्हों और नितंबों में दर्द होने लगता है. जब पिरिफोर्मिस तंत्रिकाएं साइटिक तंत्रिकाओं को क्षति पहुंचाने लग जाती हैं. इससे होने वाली क्षति से उन हिस्सों में दर्द, झुनझुनी व जलन होने लगती है, जहां ये तंत्रिकाएं मौजूद होती हैं. इससे होने वाली समस्याएं आमतौर पर कूल्हों में ही होती हैं, लेकिन कभी-कभी यह दर्द पंजो तक भी पहुँच जाता है.

98ba3ca6 d133 4b71 b232 d70b50c3a2c2
पिरिफोर्मिस सिंड्रोम

मोटा पर्स जेब में रखने से –

इस बीमारी के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि काफी लंबे समय तक बैठकर काम करना. पिछली जेब में मोटा पर्स रखने की वजह से भी हमें यह बीमारी हो सकती है. इसका कारण यह है कि जेब में पर्स डालने की वजह से  कूल्हा एक तरफ झुका रहता है जिसकी वजह से रीढ़ की हड्डी पर और ज्यादा दबाव पड़ता है. सीधे बैठने के बजाय कमर के निचले हिस्से में इंद्रधनुष जैसा आकार बन जाता है. पर्स जितना ज्यादा मोटा होगा, शरीर उतना ज्यादा एक तरफ झुकेगा और उतना ही ज्यादा दर्द होगा.

download 1
पर्स

पिरिफोर्मिस सिंड्रोम का आयुर्वेदिक इलाज-

आमतौर पर इसके इलाज के लिए डाक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं होती है. लेकिन यदि समस्या गंभीर नजर आए और आराम ना हो तो डाक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिएं. इसके इलाज के लिए हमें अपने खाने पीने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. कुछ मसाले मसाले जैसे हल्दी, लहसुन, अदरक स्वभाव से सूजनरोधी होते हैं इसलिए इनका प्रयोग करना चाहिएं. विटामिन बी , विटामिन K तथा विटामिन ए वाले आहार खाने चाहिएं. पानी अधिक मात्रा में पियें.

यह भी पढ़ें: क्या Black Fungus के लिए पतंजलि की कोई दवा है ?

सर्वोत्तम स्तर पर कार्य करने के लिए आपके शरीर को पर्याप्त जल की आवश्यकता होती है. वयस्कों को एक दिन में 1.5-3 लीटर तक जल की आवश्यकता होती है. इसके साथ ही साथ हमें योग और व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →