शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

सवाल-25; क्या होती है बच्चा पैदा करने की IVF तकनीक?

एक तरफ जहाँ लोग बढ़ती जनसँख्या से परेशान है तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बच्चे पैदा करने के लिए अर्थात औलाद के लिए जद्दोजहद कर रहें हैं।

सवाल-25; क्या होती है बच्चा पैदा करने की IVF तकनीक?

एक तरफ जहाँ लोग बढ़ती जनसँख्या से परेशान है तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बच्चे पैदा करने के लिए अर्थात औलाद के लिए जद्दोजहद कर रहें हैं। कभी कभी दम्पत्तियों में से किसी एक को कुछ परेशानी होती है जिसकी वजह से प्रजनन प्रक्रिया नहीं हो पाती है लेकिन 21वीं में आजकल सब संभव है। अब ऐसे वैज्ञानिक तरीके ईजाद हो चुके हैं जिससे निसंतान दंपत्ति भी बच्चे पैदा कर सकता है।

विज्ञापन

ऐसी ही एक तकनीक है IVF, जिसका पूरा नाम In Vitro Fertilization है। तो आइये जानते है क्या होती है IVF तकनीक?

जिन महिलाओं में फैलोपियन ट्यूब खराब हो जाती है और वो मां नहीं बन पाती हैं तो ऐसे में IVF प्रजनन के माध्यम से उनको मां बनने में मदद की जाती हैं। अर्थात IVF एक तकनीक के माध्यम से महिलाओं मे कृत्रिम गर्भाधान किया जाता है।

IVF 1

टेस्ट ट्यूब प्रक्रिया के माध्यम से महिला के अंडाशय से अण्डों को अलग कर शरीर के बाहर लैब में पुरुष के शुक्राणुओं के साथ निशेषित किया जाता है और इसके बाद तैयार भ्रूण को महिला के गर्भाशय में प्रत्यारोपित किया जाता है।

इस IVF तकनीकी के माध्यम से निषेचन की प्रक्रिया उन महिलाओं पर भी प्रयोग जाती है जिनके पतियों में शुक्राणुओं की मात्रा काफी कम होती है।

प्राकृतिक रूप से औरत के अंडाशय में एक महीने के दौरान एक ही अंडा बनता है, लेकिन IVF तकनीकी की सहायता से महिला को ऐसी दवाइयां दी जाती हैं कि उसके अंडाशय में एक से अधिक अंडे बनने लगते हैं। ज्यादा अंडे इसलिए बनाये जाते हैं ताकि ज्यादा संख्या में स्वास्थ्य भ्रूण बनाये जा सकें।

अगर सीधे तौर पर कहें तो IVF प्रक्रिया में मानव शरीर के बाहर शुक्राणुओं द्वारा अंड कोशिकाओं का निषेचन कराया जाता है।

यह भी पढ़ें: सवाल-21; क्या होता है H-1B वीजा, इसको लेकर अमेरिकन क्यों करते हैं इतना हल्ला?

आपको बता दें कि दुनिया के सबसे पहले IVF शिशु लुइस ब्राउन का जन्म 25 जुलाई, 1978 को ब्रिटेन में हुआ था। भारत की पहली IVF बच्चा दुर्गा का जन्म भी इसी साल सन 2011 में तीन अक्टूबर को हुआ था।

उम्मीद करता हूँ कि हमारे द्वारा दिया गया जवाब आपको पसंद आया होगा | आप लोग ऐसे ही हमसे सवाल पूछते रहिए हम उनका जवाब खोज कर आप को देते रहेंगे। आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे अपने सवाल पूछ सकते है | सवाल पुछने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →