सवाल 114- जानिए क्या है Fit India Movement

345
Fit India Movement
Fit India Movement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रास्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर ‘फिट इंडिया’ अभियान शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के लोगों को फिटनेस पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान का मकसद लोगों को खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। सरकार इस अभियान को स्वच्छ भारत अभियान की तर्ज पर आगे बढ़ाना चाहती है। आइए जानें क्या हैं मोदी के इस पहल में-

मोदी सरकार ने लोगों को फिट रहने के लिए इस मुहिम को चलाया है। लोगों में फिटनेस के प्रति जागरुकता बढ़ाने और इसे अपनी जीवनशैली में इसे शामिल करने के लिए इसे शुरू किया गया है।

इस अभियान में खेल मंत्रालय के साथ मानव संशाधन विकास मंत्रालय और पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्रालय मिलकर काम करेंगे और देश में फिटनेस के प्रति जागरुकता फैलाएंगे।

सरकार इस अभियान को करीब चार साल तक चलाएगी। फिटनेस को लेकर हर साल अलग-अलग विषयों पर अभियान चलाया जाएगा। पहले साल शारीरिक फिटनेस, दूसरे वर्ष खाने की आदत, तीसरे वर्ष पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली और अंतिम साल रोगों से दूर रहने के तरीकों के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी।

FIM -

लोगों को इस अभियान के महत्व से अवगत कराने के लिए हर माध्यम से इसका प्रचार-प्रसार होगा। इस दौरान फिटनेस संबंधित किताब और अन्य सामग्री भी वितरित की जाएगी। साथ ही मोबाइल एप, वेब पोर्टल और सोशल मीडिया से भी प्रचार – प्रसार होगा।

इस अभियान से राजनीति, खेल, उद्योग और सिनेमा समेत हर क्षेत्र से जुड़े लोगों को जोड़ा जाएगा। इन लोगों का काम आम लोगों को रोजमर्रा के जीवन में फिट रहने के लिए प्रेरित करना होगा। इसके इतर अलगृअलग स्तर पर स्वयं सेवकों की टीम गठित की जाएगी। इससे लोगों को अभियान से जोड़ने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: सवाल 113 – लोहे कि धातु से चोट लगने पर टिटनेस का इंजेक्‍शन लगवाना क्यों जरूरी है

इस अभियान के जरिए स्कूल-कॉलेजों में फिजिकल एजुकेशन को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके तहत देश के कॉलेज और यूनिवर्सिटियों को 15 दिन का फिटनेस प्लान तैयार करना होगा। इस प्लान को अपने पोर्टल या वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। साथ ही इस फिटनेस अभियान से जुड़ने के छात्रों को लिए प्रेरित करना होगा।

मोदी सरकार का यह अभियान हर गांव और पंचायत स्तर से शुरू होकर खंड, जिला और राज्य स्तर पर चलेगा।