ब्रह्म मुहूर्त में सोते रहने से क्या नुकसान होता है ?
देर तक सोना किसी अच्छा नहीं लगता. छुट्टी के दिन तो लगभग लोग देर तक सोते हैं. आमतौर पर आपने सुना होगा कि ब्रह्म मुहूर्त में नहीं सोना चाहिएं.
देर तक सोना किसी अच्छा नहीं लगता. छुट्टी के दिन तो लगभग लोग देर तक सोते हैं. आमतौर पर आपने सुना होगा कि ब्रह्म मुहूर्त में नहीं सोना चाहिएं. लेकिन ज्यादात्तर लोग ये नहीं जानते हैं कि ब्रह्म मुहूर्त क्या होता है तथा इसके साथ ही यदि हम इसमें सोते हैं, तो इससे हमें क्या नुकसान हो सकते हैं. अगर आपके मन में भी ऐसे ही सवाल हैं और आप इनका जवाब जानना चाहते हैं, तो इस पोस्ट में आपको आपके इस सवाल का जवाब मिल जाएगा.

क्या होता है ब्रह्म मुहूर्त –
ब्रहम मुहूर्त की बात करें, तो इस आमतौर पर ज्ञान प्राप्ति या शांति के लिए सबसे उत्तम समय माना जाता है. हिंदू धर्म से जुड़े वेद पुराणों और शास्त्रों के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त को बहुत शुभ माना जाता है. रात्रि के अंतिम पहर के बाद और सूर्योद्य से ठीक पहले का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है. यानी की हम कह सकते हैं कि सुबह 4 बजे से लेकर लगभग 5 बजकर 30 मिनट तक का समय ब्रह्म मुहूर्त का समय होता है. इस समय में सोना शास्त्रों में निषेध माना जाता है.

ब्रह्म मुहूर्त में जागने के फायदे-
इस समय का महत्व इसलिए भी माना जाता है कि यहीं वो समय होता है. जब सारी प्रकृति जाग जाती है. पक्षियों का मधुर कलरव हमें सुनाई देता है. ब्रह्म मुहूर्त में उठने से व्यक्ति को सुंदरता, लक्ष्मी, बुद्धि, स्वास्थ्य, आयु आदि की प्राप्ति होती है.ऐसा करने से शरीर कमल की तरह सुंदर हो जाता है. ब्रह्म मुहूर्त में उठना हमारे शरीर , दिल , दिमाक और स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है. आपने सुना भी होगा कि सुबह उठकर पढ़ने से अच्छा याद होता है.
यह भी पढ़ें: कृष्ण भगवान की साधना कैसे करें?
ब्रह्म मुहूर्त में सोने के नुकसान –
ब्रह्म मुहूर्त में नुकसान के बारे में आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं. अगर आप ब्रह्म मुहूर्त में जागने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं. इस समय सोते रहना वास्तुशास्त्र के अनुसार भी शुभ नहीं माना जाता है. ब्रह्म मुहूर्त में सोते रहने के बाद इंसान का पूरा दिन आलस्य में ही बितता है तथा वह पूरे दिन किसी भी काम को मन लगाकर नहीं कर पाता है. जिसके कारण सफलता उससे दूर होती चली जाती है. यही कारण है कि ब्रह्म मुहूर्त में सोते रहना बहुत गलत माना जाता है. यह ना सिर्फ हमारे मानसिक बल्कि शारीरिक रूप से भी हमें प्रभावित करता है.
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.



