शास्त्रों में मानव जीवन के ऋण कौन से हैं तथा कैसे उतारें ?
हिंदू धर्म में शास्त्रों का बहुत महत्व है. आमतौर पर आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि मानव जीवन में इंसानों के उपर कुछ ऋण होते हैं.
हिंदू धर्म में शास्त्रों का बहुत महत्व है. आमतौर पर आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि मानव जीवन में इंसानों के उपर कुछ ऋण होते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये ऋण कौन से होते हैं. इसके साथ ही यदि कोई इंसान इन ऋण को उतारना चाहे तो कैसे उतार सकता है. अगर आपके मन में भी ऐसा ही कोई सवाल है या आप भी जानना चाहते हैं कि ये ऋण कौन से हैं तथा कैसे उतारे जा सकते हैं, तो इस पोस्ट में आपको इससे संबंधित जानकारी मिल जाएगी.

ऋषि ऋण-
मानव जीवन की शुरूआत से ही मानव ने इतनी तरक्की नहीं की है. यह एक सतत् रूप से चलने वाली प्रक्रिया है. इसमें हमारे अतीत में किए जाने वाले सफल प्रय़ोग से प्राप्त ज्ञान तथा प्राचीन काल में लिखे गए साहित्य का बहुत महत्व होता है. इसी कारण प्राचीन ज्ञान व साहित्य के प्रति हमारा भी कर्तव्य बनता है. इसे ही ऋषि ऋण कहा जाता है. इसे उतारने के लिए हमें भी अपने आने वाली पीढियों के लिए प्राचीन ज्ञान का प्रचार तथा साहित्य को सुरक्षित अगली पीढ़ी तक पहुँचाना चाहिएं. इसके साथ ही वर्तमान समय के ज्ञान और साहित्य को भी सुरक्षित करना चाहिएं. तभी हम ऋषि ऋण से मुक्त हो सकते हैं.

पितृ ऋण-
शास्त्रों के अनुसार बताया जाता है कि हमारे उपर पितृ ऋण भी होता है. साधारण शब्दों में बात करें, तो पिता द्वारा अपने बच्चे के लालन पालन के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है. उसकी प्रति बहुत सी जिम्मेदारियां निभानी पड़ती है. जिसके बाद हमारे उपर पितृ ऋण होता है. अगर इस ऋण को उतारने के तरीके की बात करें, तो सके लिए विवाह के पश्चात संतान उत्पत्ति करके हम इस ऋण से मुक्त हो सकते हैं. इसका कारण यह है कि हमारे लिए जो कर्तव्य पूरे किए थे, अपने बच्चे के लिए वो कर्तव्य पूरे कर तथा वंश को आगे बढाकर हम इस ऋण से मुक्त हो सकते हैं.

देव ऋण-
शास्त्रों के अनुसार मनुष्य पर देव ऋण भी होता है. देव ऋण देवताओं तथा भौतिक शक्तियों के प्रति दायित्व से संबंधित होता है. इसको उतारने के लिए हमें देवताओं के प्रति भक्ति भाव रखना चाहिएं. इसके साथ ही उनको खुश करने के लिए यज्ञों का आयोजन भी करना चाहिएं. जिससे उनको खुश किया जा सके. इसके साथ ही भौतिक शक्तियां भी हमारे जीवन में बहुत महत्व रखती है. जिनके प्रति हमें सम्मान का भाव रखना चाहिएं तभी हम देव ऋण से मुक्त हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: कृष्ण भगवान की साधना कैसे करें?
मुख्य रूप से ये तीन ऋण बताएं जाते हैं. कुछ लोग 4 ऋण मानते है. जिनमें वे ब्रह्मा ऋण को भी इनमें शामिल करते हैं. लेकिन मोटेतौर पर ब्रह्मा ऋण पितृ ऋण के अंतर्गत ही आता है. शास्त्रों के अनुसार मानव जीवन में हमारे उपर ये 3 ऋण होते हैं तथा हमें अपने जीवन में इन तीनों ऋणों को उतारना चाहिएं.
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.



