मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

नेबुलाइजर मशीन से ऑक्सीजन मिल सकता है क्या और कितना मिल सकता है?

वर्तमान समय में कोरोना वायरस के कारण कोरोना से पीडित लोगों का Oxygen का स्तर बहुत नीचे चला जाता है.

नेबुलाइजर मशीन से ऑक्सीजन मिल सकता है क्या और कितना मिल सकता है?

वर्तमान समय में कोरोना वायरस के कारण कोरोना से पीडित लोगों का Oxygen का स्तर बहुत नीचे चला जाता है. जिससे उनको सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसी कारण पूरे देश में Oxygen की मांग लगातार बढ़ती जा रही है तथा Oxygen की कमी के कारण लोगों की जान बचाना भी मुश्किल होता जा रहा है. इसी कारण लोग कोई भी कीमत देकर  Oxygen  के सिलंडर खरीद रहे  हैं. जिससे की कोरोना के मरीजो की जान बचाई जा सके.

विज्ञापन
maxresdefault 1
नेबुलाइजर ए

नेबुलाइजर मशीन होती क्या है ?

नेबुलाइजर एक ऐसा उपकरण है होता है, जो तरल दवा को धुंध की छोटी बूंदों में परिवर्तित करने के लिए एक छोटे कंप्रेसर का उपयोग करता है. इसके कारण इसका जो मास्क होता है, उसको मुँह पर लगाकर सीधा फेफडों में श्वास लिया जा सकता है. इस मशीन के द्वारा दवा सीधी फेफड़ो में जाती है, जहां उसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है.

nebuliser 4343186 835x547 m
नेबुलाइजर

क्या नेबुलाइजर से ऑक्सीजन मिल सकता है ?

नेबुलाइजर मशीन तरल दवा को सीधा फेफड़ो तक पहुँचाने में मद्द करती है. नेबुलाइजर से ऑक्सीजन मिलती है, ऐसी पोस्ट भी सोशल मिडिया पर देखने को मिलती है. लेकिन इसकी कोई विश्वसनीयता नहीं है. इसलिए हम कह सकते हैं कि नेबुलाइजर मशीन से ऑक्सीजन नहीं मिलती है. यह मशीन फेफड़ो तक तरल दवा को वाष्प के रूप में पहुँचाने में मद्द करती है. लेकिन इससे ऑक्सीजन नहीं मिलती है.

यह भी पढ़ें: वेंटिलेटर पर एक कोरोना मरीज को एक दिन में कितनी ऑक्सीजन की जरुरत होती है?

इस मशीन का प्रयोग बच्चो के लिए अधिक किया जाता है. अगर आपके बच्चे की ठंड या खांसी से छाती जकड़ गयी है या सांस लेने में समस्या हो रही है, तो आमतौर पर देखा जाता है कि डॉक्टर नेबुलाइजेशन मशीन के प्रयोग को ही ज्यादा महत्व देता है. बच्चों की श्वसन समस्याओं के लिए नेबुलाइजर का प्रय़ोग अधिक प्रभावी होते है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →