Weekly Rashifal (18 अप्रैल से 24 अप्रैल 2022) : मेष से मीन तक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल22 का ये सप्ताह | Aries to Pisces Weekly Horoscope between 18 April to 24 April 2022 | Patrika News

162

Weekly Rashifal (18 अप्रैल से 24 अप्रैल 2022) : मेष से मीन तक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल22 का ये सप्ताह | Aries to Pisces Weekly Horoscope between 18 April to 24 April 2022 | Patrika News

– Mesh to Meen Saptahik Rashifal कैसा रहेगा मेष से मीन राशि तक के लिए 18 से 24 अप्रैल 2022 का समय
– Mesh to Meen Saptahik Rashifal जानें इस सप्ताह ग्रहों का इशारा
– आपके लिए कैसा रहेगा 18 अप्रैल से 24 अप्रैल 2022 का समय

भोपाल

Updated: April 17, 2022 01:45:47 pm

Weekly Astrology : ग्रहों की दशाओं और दिशाओं में होने वाला लगातार परिवर्तन हम सभी की जिंदगी को भी लगातार परिवर्तित करता रहता है। इसके चलते जिंदगी में हर दिन कुछ न कुछ नया बदलाव लेकर ही आता है, ऐसे में हर व्यक्ति अपने आने वाले कल को लेकर तमाम तरह की आशाएं रखता है।

18 April to 24 April 2022-Weekly Horoscope

हर दिन की ही भांति हर सप्ताह भी जीवन में कई नए व बड़े बदलाव भी हमारे जीवन में लाता है। जिसके चलते हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए लालयित तो रहता ही है, साथ ही अपने भविष्य को लेकर तमाम नए सपने भी संजोकर रखता है।

ग्रहों की गणना इस सप्ताह (18 अप्रैल से 24 अप्रैल 2022) जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार इस समय मेष राशि से मीन राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा? आइये जानते हैं…

1. मेष- साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 अप्रैल 2022 तक) : (Aries Horoscope / Mesh Saptahik Rashifal) इस सप्ताह आप कुछ बेहतर कर लक्ष्य पाने में सफल हो सकते हैं। स्वयं में बदलाव लाने के साथ ही इस दौरान आपको अपने करीबी या परिजनों से मिली सलाह पर विशेष ध्यान देना होगा। काम को मेहनत, लगन व जुनून के साथ करना होगा, ऐसा करने से ही आप प्रमोशन की ओर अग्रसर हो सकेंगे। शेयर से आमदनी में वृद्धि की संभावना के बीच आर्थिक मजबूती आएगी। बच्चों के साथ समय बिताने के अतिरिक्त ऊर्जावान और तंदुरुस्त रहने के चलते पार्टनर के साथ रोमांचकारी समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ अंक : 4
शुभ रंग : लाल
अनुकूल सलाह : हर रोज हनुमान जी की पूजा करें। 2. वृषभ- साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 अप्रैल 2022 तक) : (Taurus Horoscope / Vrishabha Saptahik Rashifal)

मुश्किलों के बीच लक्ष्य को लेकर एकाग्रचित रहना होगा तभी आप जीत पाने में सक्षम रहेंगे। इस समय आप प्लान को बदल भी सकते हैं। जल्द ही अविवाहितों के जीवन में कोई दस्तक दे सकता है। परिवार में उत्साह और सामंजस्य के बीच लाइफ स्टाइल और डाइट में बदलाव का आपको सकारात्मक प्रभाव देगा। कुछ नहीं सोची स्थितियों का इस समय कार्यक्षेत्र में सामना करना होगा। तमाम कोशिशों के बावजूद समय पर कार्य करना मुश्किल रहेगा।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लेमन
अनुकूल सलाह : शिव चालीसा का हर रोज पाठ करें।

3. मिथुन- साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 अप्रैल 2022 तक) : (Gemini Horoscope / Mithun Saptahik Rashifal)
नकारात्मकता से बचते हुए बीती बातें भूलकर आगे बढ़ें। बिना किसी कारण काम को लेकर उलझने से बचना होगा। अपनी क्षमता को सार्थक काम में लगाएं, ये आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। इस समय आपकी बेहतरीन कार्यक्षमता प्रोफेशनल क्षेत्र में सामने आएगी, जिसके चलते आपको प्रमोशन मिल सकता है।

किसी जगह लंबे समय के लिए पैसा निवेश कर सकते हैं। किसी के साथ पुराने विवाद को भूलकर नई संतोषप्रद स्थिति कायम कर पाएंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।

शुभ अंक : 22
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
अनुकूल सलाह : आदित्य हृदय स्तोत्र का हर रोज पाठ करें।

4. कर्क- साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 अप्रैल 2022 तक) : (Cancer Horoscope / Kark Saptahik Rashifal)
इच्छित सफलता मिले या न मिले, लेकिन आपको लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना होगा। अपनी मेहनत के बल पर आप प्रतिद्वंद्वी से कार्यक्षेत्र में आगे निकल पाएंगे। यह सप्ताह प्रोफेशनल क्षेत्र के मामले में आपको अच्छे परिणाम देगा। प्रेमी जीवन में कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है। परिवार और करीबी लोगों के प्रति जिम्मेदारी उठाने के बीच अचानक कोई खर्च आपको आर्थिक स्तर पर असहज कर सकता है। उचित होगा कि बचत की ओर ध्यान दें।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : गहरा पिंक
अनुकूल सलाह : हर रोज रुद्राष्टकम् का पाठ करें।

5. सिंह- साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 अप्रैल 2022 तक) : (Leo Horoscope / Singh Saptahik Rashifal)
अपने हर रोज के जीवन में आपमें से कुछ लोग रोमांच और उत्साह का संचार बनाए रखेंगे। इस सप्ताह आप अंदर से सकारात्मक ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। परिवार का कोई आयोजन आपको अपने करीबियों व रिश्तेदारों से मिलने का मौका प्रदान करेगा। इस सप्ताह कम से कम समय में आप कॅरियर के क्षेत्र में ज्यादा पा सकेंगा। बीमारी से पीछा छुड़ाने में नियमित व्यायाम और सही डाइट महत्वपूर्ण रहेगी। इस दौरान आप प्रेमी या जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर भी जा सकते हैं।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : क्रीम
अनुकूल सलाह : हर रोज देवी दुर्गा की उपासना करें।

6. कन्या- साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 अप्रैल 2022 तक) : (Virgo Horoscope / Kanya Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह किसी लंबी यात्रा के प्लान के बीच आप पूरे सप्ताह काफी सक्रिय रह सकते हैं। पूर्व में की गईं गलतियों का अनुभव आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करेगा। आप अपनी मेहनत से जल्द ही कोई बड़ा लक्ष्य पूरा कर सकते हैं। प्रोफेशनल क्षेत्र में आप प्रमोशन की आशा के बीच अपनी अहमियत बढ़ने की अपेक्षा रख सकते हैं। अपने रूटीन के द्वारा आप अपनी फिटनेस और आत्मविश्वास को बढ़ा सकेंगे। जल्द ही कोई नया नौजवानों के जीवन में दस्तक दे सकता है, जिसके चलते आप प्रेम संबंध में पड़ सकते हैं। बचत की ओर ध्यान देने के साथ ही खर्च पर भी नियंत्रण रखना होगा।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मैरुन
अनुकूल सलाह : हर रोज अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

7. तुला- साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 अप्रैल 2022 तक) : (Libra Horoscope / Tula Saptahik Rashifal)
रोमांचक समय आने वाला है अत: कमर कस के तैयार हो जाएं। इस समय का आप धैर्य और गंभीरता के साथ बेहतरीन लाभ उठा सकेंगे। अवॉर्ड या सम्मान मिलने की संभावना के बीच बच्चों की उपलब्धि पर पूरे परिवार में खुशी रहेगी। किसी प्रतिष्ठित कंपनी में फ्रेशर्स को अपने फील्ड की जॉब मिल सकती है। सोच की समानता जुड़ाव में वृद्धि व आपको आरामदायक महसूस कराएगी। ध्यान व प्राकृतिक चिकित्सा अत्यंत सुकून प्रदान करेगी। परिवार की सहमति से आपना पसंद का जीवनसाथी चुनने के लिए आप स्वतंत्र रहेंगे।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : बॉटल ग्रीन
अनुकूल सलाह : भगवान शिव को जल चढ़ाएं।

8. वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 अप्रैल 2022 तक) : (SCORPIO Horoscope / Vrishchik Saptahik Rashifal)
पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। आप हर उस काम के पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ कर पाएंगे, जिस आप अपने हाथ में लेंगे। आमदनी का नया रास्ता खुलने से उत्साह रहगा। प्रेमी जीवन में सकारात्मक बदलाव के चलते आप अपनी कमियों को भी दूर कर सकते हैं। आपके वरिष्ठ आप पर भरोसा जताते हुए आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। परिवार में सुकून का माहौल के साथ ही सेहत भी अच्छी रहेगी।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : मेजेंटा
अनुकूल सलाह : हर रोज सुंदरकांड का पाठ करें।

9. धनु- साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 अप्रैल 2022 तक) : (SAGITTARIUS Horoscope / Dhanu Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह आपके वरिष्ठों का दिल आपका सरल और निष्पक्ष व्यवहार जीत लेगा। शेयर के कार्य में शानदार लाभ की उम्मीद है। परिवार में नए सदस्य के आने यानि बच्चे के जन्म की खुशखबरी मिल सकती है। कार्य के प्रति अपनी लगन और जुझारूपन से आप कार्यक्षेत्र की समस्याओं को दूर कर सकेेंगे। अविवाहित लोग जीवन में किसी बदलाव के लिए तैयार हो जाएं क्योंकि इनके जीवन में कोई आने वाला है। सेहत को ठीक रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान रखना होगी। प्रॉपर्टी के विवाद सुलझने के साथ ही फैसला आपके पक्ष में आने की उम्मीद है।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे
अनुकूल सलाह : सूर्य देव को हर रोज जल अर्पित करें।

10. मकर- साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 अप्रैल 2022 तक) : (CAPRICORN Horoscope / Makar Saptahik Rashifal)
आपको कुछ अच्छे अवसर इस सप्ताह मिलने वाले हैं, जिसका आने वाले समय में काफी फायदा भी आपको होगा। प्रोफेशनल क्षेत्र के किसी महत्वपूर्ण काम के प्रति फोकस करके ही आप अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। आपके द्वारा अपने कलात्मक पक्ष की ओर ध्यान देने के बीच अविवाहित लोगों को अपने लिए परफेक्ट मैच मिलने की संभावना हैं, जिससे वे उत्साहित रहेंगे।

आत्मविश्वास से आगे बढ़ने के साथ ही इस दौरान सपनों को साकार करने में परिजनों का सहयोग मिलेगा। आपको अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत का खास ध्यान रखना होगा।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : चॉकलेट
अनुकूल सलाह : हनुमान मंदिर में मंगलवार को सिंदूर का चोला चढ़ाएं। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें।

11. कुंभ- साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 अप्रैल 2022 तक) : (AQUARIUS Horoscope / kumbh Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह आमदनी का जरिया बढ़ने के साथ ही आर्थिक रूप से मजबूत रहने के संकेत हैं। जोखिम भरे कार्य में साहस दिखाने के साथ ही धैर्य और मजबूती के साथ कार्य के पूरा होने तक टिके रहना होगा। प्रतिद्वंद्वी से आगे निकलने में आपको आपका प्रतियोगी नजरिया ही सक्षम बनाएगा। फिटनेस के लिए आप किसी नए ट्रेनिंग प्रोग्राम को ज्वॉइन कर सकते हैं। सेहत को लेकर चल रही समस्या खत्म होगी। जीवनसाथी से लंबे समय तक दूर रहना परेशानी का कारण बन सकता है।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हल्का पीला
अनुकूल सलाह : हर शनिवार को पीपल के नीचे आटे का चौमुखा दिया जलाएं।

12. मीन साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 अप्रैल 2022 तक) : (PISCES Horoscope / Meen Saptahik Rashifal)
पहले कभी लिए किसी गलत निर्णय के चलते अब खुद को कमजोर न होने दें, ध्यान रखें आपके अंदर पॉजिटिव बदलाव लाने की क्षमता है। आत्मविश्वास के चलते इस समय आपको मजबूती से आगे बढ़ना होगा। कोई एडवांस स्किल कोर्स आपके कॅरियर को आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है। वित्तीय स्तर पर कोई बड़ा अवसर आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती ला सकता है। विश्राम तकनीक की मदद से आप मानसिक सुकून प्राप्त कर सकते हैं। उचित होगा कि अपनी परेशानी साझा करने के साथ ही इसके निदान की दिशा में भी काम करें।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : मेजेंटा
अनुकूल सलाह : हर रोज विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

newsletter

अगली खबर

right-arrow



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News