Weather Alert : राजस्थान में 24 घंटे बाद बूंदाबांदी, चलेगी तेज आंधी | Weather Alert : Drizzle in Rajasthan after 24 hours with strong storm | Patrika News

216

Weather Alert : राजस्थान में 24 घंटे बाद बूंदाबांदी, चलेगी तेज आंधी | Weather Alert : Drizzle in Rajasthan after 24 hours with strong storm | Patrika News

Weather Alert : राजस्थान में पिछले 15 दिन से पड़ रही प्रचंड गर्मी से हल्की राहत मिली है। दो दिन तक मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। प्रदेश के कुछ इलाकों में 12 व 13 अप्रेल को बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर तेज हवाओं का साथ आंधी चल सकती है। मौसम विभाग की माने तो 24 घंटे बाद जोधपुर और बीकानेर संभाग के एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

जयपुर

Published: April 12, 2022 12:47:36 pm

Weather Alert : राजस्थान में पिछले 15 दिन से पड़ रही प्रचंड गर्मी से हल्की राहत मिली है। दो दिन तक मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। प्रदेश के कुछ इलाकों में 12 व 13 अप्रेल को बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर तेज हवाओं का साथ आंधी चल सकती है। मौसम विभाग की माने तो 24 घंटे बाद जोधपुर और बीकानेर संभाग के एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। बतादें कि दो से तीन दिन तक तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी और उसके बाद गर्मी फिर से जोर मारेगी। तापमान 47 डिग्री के पार पहुंचेगा और इस माह अति लू की स्थिति बनी रहेगी।

यहां चलेगी तेज आंधी

मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक आर.एस. शर्मा की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग की माने तो तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज हो सकती है और बताया जा रहा है कि 13 अप्रेल दोपहर बाद मौसम में तेजी से बदलाव दिखाई देगा। जोधपुर और बीकानेर संभाग में एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर में तेजी आंधी चलने की संभावना है। जबकि कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना
नार्थ-वेस्ट भारत के अन्य राज्यों की तो जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंंजाब, हरियाणा, चंढीगड़ और दिल्ली में 12 व 13 अप्रेल को कुछ स्थानों पर बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पंजाब, हरियाणा, चंढीगड़ और दिल्ली में 13 अप्रेल को 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 14 व 15 अप्रेल के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। उत्तराखंड और पंजाब में 15 अप्रेल तक गर्मी असर नहीं दिखा सकेगी।

इसलिए दिख रहा बदलाव
जयपुर मौसम केन्द्र की माने तो पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर की ओर से सक्रिय हो रहा है। इस वजह से एक एंटी साइक्लोन राजस्थान व पकिस्तान के ऊपर बनेगा। जिससे अरब सागर की नम हवाएं आने के साथ ही कहीं-कहीं बादल छाएंगे। माना जा रहा है कि तेज हवाओं के साथ आंधी भी आ सकती है। इस वजह से अगले 48 घंटे में तापमान 2 से 4 डिग्री तक कम होने की उम्मीद है।

newsletter

अगली खबर

right-arrow



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News