मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पुलिस वाले का ट्रक ड्राइवर से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल

नाके पर होमगार्ड जवान का ट्रक ड्राइवरों से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है।

पुलिस वाले का ट्रक ड्राइवर से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल

नाके पर होमगार्ड जवान का ट्रक ड्राइवरों से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है। इस पर सख्त एक्शन लेते हुए फाजिल्का जिले के एसएसपी ने होमगार्ड जवान और नाके की देखरेख कर रहे एएसआई प्रीतपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया है। इन दोनों पर एसएसपी के आदेश पर थाना खुईयां सरवर में भ्रष्टाचार विरोधी कानून के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गुमजाल नाकाबंदी के दौरान होमगार्ड जवान एक ड्राइवर को रुकने का इशारा करता है और जब वह ट्रक रुकता है तो सुभाष उसकी बारी खोलता है। लेकिन इसी बीच ट्रक ड्राइवर द्वारा सुभाष को कुछ पैसे दिए जाते हैं, जिसे वो अपनी जेब में डाल लेता है। इस बारे में थाना खुईयां सरवर के एसएचओ रमन कुमार ने बताया कि गांव गुमजाल के निकट पुलिस नाके पर पंजाब होमगार्ड के जवान सुभाष चंद द्वारा ट्रक ड्राइवरों से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पूरे पंजाब पुलिस की छवि खराब हो रही है।

viral non fiii

यह वीडियो जब एसएसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने सुभाष चंद और एएसआई प्रीतपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, यह नाका प्रीत की देखरेख में लगाया जाता है। रमन कुमार ने यह भी बताया कि एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी कानून के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। ट्रक ड्राइवर से रिश्वत लेने वाले आरोपी होमगार्ड जवान अभी पुलिस की पकड़ से बाहर बताया जा रहा है।

viral non


फाजिल्का एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि होमगार्ड जवान के रिश्वत लेने की वीडियो उनके ध्यान में आई है। आरोपी जवान को सस्पेंड कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। ऐसे अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अगर कोई भी पुलिस कर्मचारी ऐसे किसी से रिश्वत की मांग करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल होमगार्ड पहुंच से बाहर है।

यह भी पढ़ें : आचार संहिता क्या है?

विषयपंजाब
S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →