गुरूवार, 18 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

विभिन्न देवी-देवताओ के मनपसंद भोग ।

खाने पीने के शौक़ीन न केवल हम इंसान होते बल्कि भगवानो को भी मनपसंद भोग लगावाने का शौक होता है और भारतीय लोगो में तो प्रथा ही है भगवान खुश तो सब अच्छा ही होगा और…

विभिन्न देवी-देवताओ के मनपसंद भोग ।
खाने पीने के शौक़ीन न केवल हम इंसान होते बल्कि भगवानो को भी मनपसंद भोग लगावाने का शौक होता है और भारतीय लोगो में तो प्रथा ही है भगवान खुश तो सब अच्छा ही होगा और भगवान को खुश करने के लिए के लिए लोग उन्हें उनकी पसंद का भोग कराते है। भारतीय संस्कृति में देवी-देवताओं का स्थान सर्वपरि है। देश भर में अनेक मंदिर बने हुए है, जहाँ रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। श्रद्धालुओं की यह भीड़ न केवल मन्नत मांगने के लिए उमड़ती है बल्कि भगवान को उनका मनपसंद भोग चढ़ाने भी आती है, तो आइए जानते है किस भगवान का क्या है मनसपंद भोग:   माँ लक्ष्मी- माता लक्ष्मी को सफेद और पीले रंग की मिठाई पंसद होने के साथ ही केसर-भात भी बहुत पंसद है। विष्णु जी- विष्णु जी को सूजी का हलवा और पंचामृत बहुत पंसद है। शिव भोग- शिवलिंग को दूध दही शक्कर धतूरा आदि का भोग पंसद है। माँ दुर्गा- इन्हें खीर, माल पुआ, मिठाई, केले नारियल आदि पंसद है। गणेश जी- गणेश जी को मोदक या बेसन के लड्डू बहुत पंसद है। हनुमान जी- इन्हें लड्डू के साथ ही पान, पंचमेवा और हलवा बहुत पंसद है। भगवान कृष्ण- इन्हें मेवा मिसरी के साथ ही खीर-हलवा भी बहुत पंसद है। श्रीराम- इन्हें केसर-भात खीर आदि बहुत पंसद है।
Neha Jangra

Neha Jangra

नेहा जांगड़ा News4Social की बिज़नेस संवाददाता हैं। वे व्यापार, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों को कवर करती हैं, और आर्थिक मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →