रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

वास्तुशास्त्र: कंप्यूटर को इस दिशा में रखकर काम करने से होती है तरक्की

आजकल के आधुनिक जीवन में भले ही हम कितने एडवांस हो गए हो, भले ही हम टेक्नोलॉजी पर कितने निर्भर हो गए हो, लेकिन कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जो हमें आज भी पुराणी रीति…

वास्तुशास्त्र: कंप्यूटर को इस दिशा में रखकर काम करने से होती है तरक्की

आजकल के आधुनिक जीवन में भले ही हम कितने एडवांस हो गए हो, भले ही हम टेक्नोलॉजी पर कितने निर्भर हो गए हो, लेकिन कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जो हमें आज भी पुराणी रीति रिवाजों की तरफ ले जाती है। इसी तरह भारतीय संस्कृति में वास्तुशास्त्र का बहुत महत्व है। अगर वास्तुशास्त्र का सहारा लिया जाए तो हमारे जीवन में मौजूद कई समस्याएं तो वैसे ही ख़त्म हो जाए।

विज्ञापन

आज के जीवन में प्रोफेसनल रूप से सफल होने के लिए वास्तु का सहारा लें तो यह बहुत अच्छा होगा। इसके लिए हमें दिनचर्या में काम आने वाले टूल्स, सामान, गैजेट्स आदि की दिशा और स्थिति पर नज़र रखनी पड़ेगी।

यदि हम अपने मोबाइल पर भी बहुत ज्यादा इंटरनेट से अपने कार्य करते हैं, तो उसके लिए भी यदि हम वास्तु वाइब्स के अनुसार नॉर्थ ईस्ट में काम करेंगे या दक्षिण से पश्चिम तक की दिशा क्षेत्र में काम करेंगे, तो कामों के सुचारू रूप से होने में मदद मिलेगी। यदि घर या कार्यालय का दिशा क्षेत्र सही होगा, तो यहां मन भी लगेगा कार्यों को पूरा करने में।

आज के समय में ऑफिस का सारा काम कंप्यूटर पर ही होता है। तो इसके लिए जरूरी है कंप्यूटर की दिशा और स्थिति सही होनी चाहिए। अगर आप घर में कंप्यूटर रखकर काम करते हैं तो यह दक्षिण और पश्चिम दिशा क्षेत्र में होना चाहिए। कंप्यूटर चाहे बच्चों के लिए लगा हो या या बड़ों के लिए। यह दिशा क्षेत्र बच्चों को कंप्यूटर द्वारा पढ़ाई में लाभ देगा। यहां पर किया हुआ कार्य बच्चों में ध्यान की प्रवृत्ति को बढ़ाएगा।

यह भी पढ़ें: यह शख्स बीयर पीने की स्टाइल से बना इंटरनेट सनसनी, देखें वीडियो-

ऑफिस में उत्तर दिशा में रखा हुआ कंप्यूटर करियर के लिहाज से अच्छा होता है। अगर उत्तर की दिशा में कंप्यूटर रखके काम किया जाता है तो काम के प्रति रुझान और एकाग्रता बढ़ती है। इस तरह से काम करने से जो लोग अपने करियर में या इस दिशा को लेकर किसी तरह के भ्रम में रहते हैं या अपने करियर को लेकर कोई फैसला नहीं ले पाते हैं, उनके लिए भी यह स्थान लाभदायक होता है।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →