मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

नवरात्रि से पहले मोदी सरकार ने ‘वैष्णों देवी’ जाने वाले यात्रियों को दिया तोहफा, किया इस सुविधा का ऐलान

केंद्र की मोदी सरकार ने वैष्णों देवी की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को महत्वपूर्ण सौगात दी है।

नवरात्रि से पहले मोदी सरकार ने ‘वैष्णों देवी’ जाने वाले यात्रियों को दिया तोहफा, किया इस सुविधा का ऐलान

केंद्र की मोदी सरकार ने वैष्णों देवी की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को महत्वपूर्ण सौगात दी है। अगर आप भी पावन धार्मिक स्थल वैष्णों देवी के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं तो एक मिनट रूककर खबर को पढ़ लीजिए। दरअसल, दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस (Delhi-Katra Vande Bharat Express) का ट्रायल रन पूरा हो चुका है और यात्रियों के लिए इसे इसी नवरात्र यानी 29 सितंबर से शरू किया जा सकता है।

विज्ञापन

दिल्ली से वैष्णों देवी की धार्मिक यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को मौजूदा वक्त में 12 से 14 घंटे का समय लगता है। वही, वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से दिल्ली से कटरा का सफर महज आठ घंटे में पूरा किया जा सकेगा। 


मोदी सरकार में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा ‘’मुझे यह सूचित करते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि आधुनिकतम और मेक इन इंडिया के तहत बनी दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का नई दिल्ली से मां वैष्णो देवी के पावन स्थल कटरा तक ट्रायल रन पूरा हो चुका है और माता के भक्तों के लिए यह ट्रेन नवरात्रों में शुरू कर दी जाएगी।‘’

https://twitter.com/PiyushGoyal/status/1174204204577148929


इससे पहले भारतीय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने बताया था कि दिल्‍ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल पूरा हो चुका है। यह ट्रेन नवरात्रि  से चलाई जाएगी और तीर्थयात्रियों के लिए एक उपहार होगी। यादव ने बताया था, ‘’देश में 2022 तक 40 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी। नए विशिष्‍ट निर्देशों के अनुसार काम किया जा रहा है।‘’ यहां आपको ये भी बता दें कि वंदे भारत एक्प्रेस की रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटे के करीब है। देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से वाराणसी के बीच चलती है।

ये भी पढ़ें : हजारों का चालान कट जाए तो भी सिर्फ 100 देकर छूट सकते हैं, जानिए कैसे

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →