बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पाला और कोहरे ने बढ़ाई उत्तराखंड की पहाड़ियों में ठंड

उत्तर भारत में मौसम नें बदलने की करवट ले ली है। पहाड़ों में ठंड नें दस्तक दे दी है। पाला और कोहरे नें पहाड़ों को ठंड की चपेट में ले लिया है।

पाला और कोहरे ने बढ़ाई उत्तराखंड की पहाड़ियों में ठंड
उत्तर भारत में मौसम नें बदलने की करवट ले ली है। पहाड़ों में ठंड नें दस्तक दे दी है। पाला और कोहरे नें पहाड़ों को ठंड की चपेट में ले लिया है। पिछले पांच दिनों में दून के अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। जिससे सुबह एंव शाम की  ठंड में इजाफा हुआ है। temperature is falling at uttarakhand 1 गुरुवार की बात करें तो मसूरी में पाला गिरने से न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके बाद धूप खिलने से लोगों को राहत महसूस हुई। देहरादून के कुछ इलाकों में धुंध रही। वही, रुद्रप्रयाग में सुबह तटवर्ती इलाकों में कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने के बाद ही धूप भी खिल गई। पहाडो के इस शानदार मौसम में कई सैलानी जा रहे है। इस वक्त पहाडों में बर्फ और शानदार मौसम का लुफ्त उठाने के लिए कई लोग मैदानी इलाकों से पहाडों पर जाते है। उतराखंड के पहाडों में सुबह और शाम कड़ाके की ठंड महसूसू की जा रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिनों तक राज्य का मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में सुबह एंव शाम के समय धुंध छाई रहनी की संभावना है।
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →