गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

उन्नाव में रेप पीड़िता के केस को UP सरकार ने की CBI को सौंपने की सिफारिश

उन्नाव में रेप पीड़िता के कार हादसे के मामले में यूपी की सरकार ने सीबीआई की जांच करने की सिफारिश की है.

उन्नाव में रेप पीड़िता के केस को UP सरकार ने की CBI को सौंपने की सिफारिश

उन्नाव में रेप पीड़िता के कार हादसे के मामले में यूपी की सरकार ने सीबीआई की जांच करने की सिफारिश की है. इतना ही नहीं पीड़िता के चाचा के तरफ से दर्ज की गई एफआईआर के बाद इस मामले पर सीबीआई की जांच तेज कर दी गई है. पीड़िता के चाचा से जेल में मिलने गईं डीएम नेहा शर्मा को सीबीआई की जांच के लिए तहरीर लिखित रूप में दी गई थी, जिसे डीएम ने लखनऊ भेज था.

विज्ञापन

वहीं सड़क हादसे का शिकार हुई रेप पीड़िता के हालत काफी गंभीर बनी हुई है. लखनऊ के केजीएमसी अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि एक्सिडेंट की वजह से उसके फेफड़ों में बहुत ज्यादा चोट लग गई है. यहीं नहीं कुछ समय के लिए पीड़िता को वेंटिलेटर में रखा गया था और उसका ब्लड प्रेशर गिर रहा है. पीड़िता के दाहिने कॉलर की हड्डी, दाईं ओर की कुछ पसलियां, दाहिने हाथ और दाहिने पैर फ्रैक्चर हो गया है.

imgpsh fullsize anim 80

बता दें कि बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता की गाडी रविवार को एक ट्रक से टक्करा गई थी. जिसमें उसके साथ उसकी चाची, मौसी और वकील था. जिसमें से मौसी और उसकी चाची की मौत हो गई. वकील व पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गये है. जिनका इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है.

यह भी पढे़ं : हत्या और हत्या की साजिश करने के मामले में BJP विधायक पर FIR दर्ज

वहीं योगी आदित्यनाथ सरकार ने कहा है कि अगर उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता चाहती है तो सरकार राय बरेली मामले की सीबीआई जांच कराने के लिए तैयार है. इसमें दो लोगों की मौत हो गईं थी. पीड़िता और उसका वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे. यहीं नहीं पीड़िता और उसके वकील महेंद्र सिंह रविवार को दुर्घटना के बाद से ही लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →