हर साल की तरह इस साल भी कई फिल्मे रिलीज हुई | कई ने खूब कमाई करके लोगों की तालिया लूटी, तो कई फिल्मे कब रिलीज हो कर चली गयी यह पता भी नहीं चला | लेकिन इस साल बॉलीवुड का रंग कुछ अलग ही नजर आ रहा है | इस साल जो फिल्मे रिलीज हुई उन में उत्तर प्रदेश का एक अलग ही अंदाज नजर आया | इन फिल्मों के संगीत, कहानी, नाम यह सब उत्तर प्रदेश के रंग में रंग गए थे | और दर्शको ने इन फिल्मों को काफी पसंद भी किया |
इस बार जो फिल्मों ने बड़े परदे पर कमल दिखाई है उनमे से कई फिल्मे तो उत्तर प्रदेश के विषय के इर्द गिर्द घूमती है | जैसे बद्रीनाथ की दुल्हनिया, टॉयलेट – एक प्रेम कथा, बरेली की बर्फी, शुभ मंगल सावधान और लखनऊ सेन्ट्रल ये फिल्मों ने अपने संगीत, कहानी के दम पे बहोत नाम कमाया और बॉक्स ऑफिस पर कमाई भी की |
इन सब में अभी जे फिल्म रिलीज हुई है उसका नाम है लखनऊ सेन्ट्रल, यह फिल्म का नाम और कहानी लखनऊ सेन्ट्रल जेल के ऊपर लिखी गयी है | इसमें मुख्य भूमिका फरहान अख्तर निभा रहे है जो की मुरादाबाद के किशन मोहन गिरहोत्रा की भूमिका में है, साथ ही में रोनित रॉय भी इस फिल्म में एक अनुशासित जेलर की भूमिका में दिख रहे है | इस फिल्म को दर्शको की काफी अच्छी प्रतिक्रियाएँ मिल रही है |
फिल्म निर्माता नाकी सिर्फ उत्तर प्रदेश के कलाकारों को अपने फिल्म में स्थान दे रहे है इसके आलावा उत्तर प्रदेश के कई जगहों की भी तलाश कर रहे है जो की फिल्म के चित्रीकरण में काम आ सकती है |
बरेली की बर्फी यह फिल्म भी उत्तर प्रदेश का एक अलग अंदाज अपने फिल्म से दिखाती है | इस फिल्म में क्रिती सेनन मुख्य भूमिका में दिखाई गयी है जो के उत्तर प्रदेश के एक छोटेसे शहर की रहने वाली होती है | इसमें क्रिती बिट्टी का किरदार निभा रही है | साथ ही में आयुष्मान खुराना और राजकुमार राओ भी मुख्य भूमिका में है |
टॉयलेट – एक प्रेम कथा फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के एक छोटेसे गांव की है | इस फिल्म की मुख्य कहानी गांव में टॉयलेट को लेकर होने वाले विवाद पे आधारित है | इस फिल्म में अक्षय कुमार और भूमि पेडणेकर मुख्य भूमिका में है | इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 से भी ज्यादा की कमाई कर चुकी है |
बद्रीनाथ की दुल्हनिया फिल्म की कहानी भी उत्तर प्रदेश के झाँसी जैसे छोटे शहर से प्रेरित है | यह एक रोमैंटिक कॉमेडी फिल्म है | इस फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका मैं है, जो अपने सपने पुरे करने के लिए घर से भाग जाते है | इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर चुकी है |
शुभ मंगल सावधान फिल्म में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडणेकर को मुख्य भूमिका में दिखाया गया है | यह फिल्म में गुडगाँव का एक लड़का लड़की के प्यार में पड़ता है | यह फिल्म भी दर्शको को पसंद आयी |