मुंबई में हो सकती है भारी बारिश!

421
मुंबई में हो सकती है भारी बारिश!
मुंबई में हो सकती है भारी बारिश!

मुंबई एक ऐसा शहर है, जहाँ थोड़ी सी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। ऐसे में एक बार फिर से मौसम विभाग का अनुमान है कि मुंबई में भारी बारिश हो सकती है। आपको बता दें कि मुंबई में हाल ही में बाढ़ जैसे हालात हो गये थे, इस घटना से मुंबई निवासी ऊबर ही नहीं पाए थे कि अब फिर से बारिश उन पर कहर बरपाने के लिए तैयार हो चुकी है। आइये एक नजर डालते है खबर पर…

खबर के मुताबिक, मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है, जिसकी वजह से भारी स्‍कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इतना ही नहीं ट्रेन को भी रद्द कर दिया गया है। आपको बता दें कि मौसम विभाग मुंबई के अनुसार मुंबई में अगले 24 घंटे में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है, जिसकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा।

ट्रेन-फ्लाइट्स पर भी असर….
आपको बता दें कि बारिश की चेतावनी को देखते हुएदो ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। भारी बारिश की आंशका की वजह से हवाई परिवहन पर भी बुरा असर पड़ा है, इतना ही नहीं 56 फ्लाइट अभी तक डाइवर्ट कर दी गई हैं। मुंबई की लाइफलाइन माने जाने वाले डिब्‍बावाले भी आज काम पर नहीं जाएंगे।

स्कूल कॉलेज भी रहेंगे बंद…
आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने भारी बारिश के मद्देनजर मुंबई महानगरीय क्षेत्र के सभी स्कूलों और कॉलेजों को कल बंद रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही आपको यह भी बता दें कि यह फैसला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस बात की जानकारी मुंबई के शिक्षामंत्री ने ट्वीट करके दी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि यह छुट्टी दिवाली की छुट्टी में काट ली जाएगी।