शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

अमेरिका ने व्यापार के क्षेत्र में भारत को दिया बड़ा झटका

मोदी सरकार के कार्यकाल को शुरू हुए अभी दो दिन भी नहीं हुए है उससे पहले ही सरकार के लिए बुरी ख़बर आयी है। विदेश नीति में भारत को बहुत बड़ा झटका लगा है।

अमेरिका ने व्यापार के क्षेत्र में भारत को दिया बड़ा झटका

मोदी सरकार के कार्यकाल को शुरू हुए अभी दो दिन भी नहीं हुए है उससे पहले ही सरकार के लिए बुरी ख़बर आयी है। विदेश नीति में भारत को बहुत बड़ा झटका लगा है। अमेरिका ने भारत के साथ वरीयता के आधार पर ड्यूटी फ्री प्रोग्राम को समाप्त कर दिया है। नए विदेश मंत्री बने एस जयशंकर के लिए इस नीति पार पाना आसान नहीं होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत के साथ संयुक्त राज्य अधिमान्य व्यापार प्रोग्राम को समाप्त कर दिया। व्हाइट हाउस की घोषणा के अनुसार, भारत के साथ व्यापार वरीयता कार्यक्रम 5 जून, 2019 से समाप्त हो जाएगा।

विज्ञापन

क्या होता है GSP?

अमेरिका ने व्यापार के क्षेत्र में भारत को दिया बड़ा झटका

जेनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रिफ्रेंसेज (GSP) एक अमेरिकी व्यापार कार्यक्रम है जो कि विकाससील देशों के उत्पादों को अमेरिका में ड्यूटी फ्री एंट्री देता है। अर्थात अमेरिका के जीएसपी कार्यक्रम में शामिल देशों को विशेष तरजीह दी जाती है। अमेरिका उन देशों से एक तय राशि के आयात पर शुल्क नहीं लेता है।

इसके साथ संयुक्त राज्य अमेरिका ने प्रमुख GSP व्यापार कार्यक्रम के तहत लाभकारी विकासशील देश के रूप में भारत के लाभ को समाप्त कर दिया है। इस विशेष नियम के तहत उभरते देशों को ड्यूटीज फ्री संयुक्त राज्य अमेरिका में माल निर्यात करने की अनुमति देता था।

Modi Trump

मार्च में डोनाल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा भारत के बाजार में पहुंच की कमी के बारे में दशकों पुराने जेनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रिफ्रेंसेज (GSP) कार्यक्रम से भारत को हटाने के अपने इरादे की घोषणा की थी।

ट्रम्प ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, "मैंने निर्धारित किया है कि भारत ने संयुक्त राज्य को आश्वासन नहीं दिया है कि भारत अपने बाजारों को न्यायसंगत और उचित पहुंच प्रदान करेगा।"

ज्ञात हों कि अमेरिकी कांग्रेस के 24 सदस्यों ने प्रशासन को 3 मई को एक पत्र भेजा जिसमें आग्रह किया गया कि वह GSP के लिए भारत की पहुंच को समाप्त न किया जा जाए।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →