सोमवार, 6 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

बैंक लूटकर शख्स ने दी क्रिसमस की बधाई, लोगों पर लुटाये पैसे

क्रिसमस के दिन सांताक्लॉज सबको गिफ्ट बांटता है यह तो सबने सुना होगा। लेकिन अगर कोई सोचे कि कोई व्यक्ति उनपर पैसे बरसा के क्रिसमस की बधाई दे तो कैसा लगेगा, पैसे…

बैंक लूटकर शख्स ने दी क्रिसमस की बधाई, लोगों पर लुटाये पैसे

क्रिसमस के दिन सांताक्लॉज सबको गिफ्ट बांटता है यह तो सबने सुना होगा। लेकिन अगर कोई सोचे कि कोई व्यक्ति उनपर पैसे बरसा के क्रिसमस की बधाई दे तो कैसा लगेगा, पैसे वो भी बैंक से चुराए हुए। वास्तव में यह जरूर अजीब लगेगा। पर ऐसा हुआ अमेरिका में। आईये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

अमेरिकी मीडिया के अनुसार एक सफ़ेद दाढ़ी वाले व्यक्ति क्रिषमस से दो दिन पहले एक बैंक लूटा उसके बाद लूटी हुई नगदी को सड़क पर चल रहे लोगों को लुटाकर उन्हें क्रिसमस की बधाई देने लगा।

कोलोराडो पुलिस ने एक बयान में पुष्टि की है कि एक उम्रदराज व्यक्ति ने कोलोराडो स्प्रिंग्स में अकादमी बैंक को अज्ञात हथियार के साथ बैंक के कर्मचारियों को धमका कर बैंक को लूट लिया।

बैंक लूटने एक बाद उसने बैग से पैसे निकालकर लोगों पर फेंकने शुरू कर दिए। यह व्यक्ति 65 साल का है। इसका नाम डेविड वेन ओलिवर है।

यह भी पढ़ें: टर्की ने प्याज का निर्यात किया बंद, जाने अभी और कितनी बढ़ेंगी प्याज की कीमतें-

अधिकारियों ने स्थानीय मीडिया को यह भी बताया कि गिरफ्तारी के समय ओलिवर के पास कोई हथियार नहीं था।

राहगीरों ने कथित तौर पर चोरी किए गए कुछ पैसे बैंक में लौटाने का प्रयास किया, प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय मीडिया को बताया, लेकिन एक अधिकारी ने डेनवर पोस्ट को बताया कि हजारों डॉलर अब भी गायब हैं।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →