इस जगह निकली है सरकारी नौकरी, 12वीं पास जल्द करें आवेदन
सरकारी नौकरी की तमन्ना लिए घूम रहे नौजवानों के लिए अच्छा मौका आया है। दरअसल, यूपीएसएसएससी में सैकड़ों पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं।
सरकारी नौकरी की तमन्ना लिए घूम रहे नौजवानों के लिए अच्छा मौका आया है। दरअसल, यूपीएसएसएससी में सैकड़ों पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। कुल 655 फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड पदों पर ये भर्तियां होने जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार आठ अगस्त, 2019 तक आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता:
इस नौकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।
आयु सीमा:
उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया:
इस नौकरी के लिए परिक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों दो पड़ावों से गुजरना होगा। इन उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा और पीईटी परीक्षा होगी।
सैलरी:
चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 5200 से 20200 रूपये तनख्वाह दी जाएगी।



