सुषमा स्वराज के बाद उमा भारती का चुनाव लड़ने से इंकार

202

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के लिए केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के बाद एक अन्य महिला मंत्री और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की ओर से अच्छी खबर नहीं आई है, उमा भारती ने अगला लोकसभा का चुनाव न लड़ने का ऐलान कर दिया है।

उमा भारती उत्तर प्रदेश के झांसी से सांसद है

उमा भारती उत्तर प्रदेश के झांसी से सांसद है, इससे पहले चरखारी से विधायक रही है। उमा भारती ने यहां संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, वे आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी, वे अपना सारा ध्यान राम मंदिर और गंगा पर देंगी। इसके लिए विधिवत 15 जनवरी से काम की शुरुआत कर देंगी। उन्होंने कहा है कि, वे गंगा की अविरलता और निर्मलता के साथ राम मंदिर के लिए अपना सारा ध्यान लगाएंगी।

यहां आई उमा भारती ने कहा कि, राज्य में एक बार फिर भाजपा की सरकार बन रही है,  शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालेंगे। कांग्रेस द्वारा ईवीएम से छेड़छाड़ किए जाने पर लगाए जा रहे आरोपों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, ईवीएम से किसी तरह की कोई भी छेड़छाड़ नहीं कर सकता। कांग्रेस के अपनी हार  नजदीक दिख दे रही है, इसलिए वह आरोप लगा रही है। चुनाव आयोग ईवीएम से छेड़छाड़ की चुनौती दे चुका है, मगर कोई भी उससे छेड़छाड़ करके नहीं दिखा पाया। उमा भारती ने देश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के लिए मुख्यमंत्री चौहान की जरुरत बताई। षिवराज को अभी कम से कम तीन बार राज्य का मुख्यमंत्री बनने की जरुरत है, वहीं प्रधानमंत्री मोदी को भी तीन-चार बार देष का प्रधानमंत्री बनना  हेगा।

अपना सारा ध्यान राम मंदिर और गंगा पर देना चाहती है- उमा भारती 

उमा भारती वर्तमान में उत्तर  प्रदेश  के झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद है और इससे पहले मध्य  प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी है। वर्तमान में केंद्रीय मंत्री है। मध्य प्रदेश  के विदिश संसदीय क्षेत्र से सांसद और केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज पहले ही चुनाव न लड़ने का ऐलान कर चुकी है। महिला मंत्री सुषमा स्वराज ने विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले चुनाव न  लड़ने का ऐलान किया था और अब मतगणना से पूर्व उमा भारती ने चुनाव न लड़ने का फैसला सुनाकर राजनीतिक गलियारों में हलचल ला दी है। स्वराज के चुनाव न लड़ने की वजह जहां स्वास्थ्य बताया गया था, तो दूसरी ओर उमा भारती ने गंगा और राम मंदिर के लिए काम करने की बात कही है।