सोमवार, 10 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

रूस के औद्योगिक शहर निजनेकाम्स्क पर यूक्रेनी ड्रोन हमला, बच्चे समेत 13 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच, यूक्रेन ने रूस के भीतर अपने हवाई हमलों को और तेज कर दिया है। सोमवार को हुए ऐसे ही एक भीषण हमले में मॉस्को से लगभग 600 मील पूर्व में स्थित औद्योगिक शहर निजनेकाम्स्क को…

रूस के औद्योगिक शहर निजनेकाम्स्क पर यूक्रेनी ड्रोन हमला, बच्चे समेत 13 लोगों की मौत
(फोटो: IANS)

रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच, यूक्रेन ने रूस के भीतर अपने हवाई हमलों को और तेज कर दिया है। सोमवार को हुए ऐसे ही एक भीषण हमले में मॉस्को से लगभग 600 मील पूर्व में स्थित औद्योगिक शहर निजनेकाम्स्क को निशाना बनाया गया, जिसमें कम से कम 13 लोगों की जान चली गई और 39 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी IANS की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय मेयर ने इन आँकड़ों की पुष्टि की है।

विज्ञापन

यह हमला 2022 में युद्ध की शुरुआत के बाद से रूसी धरती पर हुए सबसे घातक यूक्रेनी हमलों में से एक माना जा रहा है। रूसी जांचकर्ताओं ने बताया कि इस ड्रोन हमले में निजनेकाम्स्क शहर में आम नागरिकों और औद्योगिक ठिकानों, दोनों को निशाना बनाया गया। जाँच समिति ने अपने एक बयान में यह भी पुष्टि की कि मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है।

तेल रिफाइनरी पर निशाना

निजनेकाम्स्क शहर रूस की सबसे बड़ी और अत्याधुनिक तेल रिफाइनरियों में से एक का केंद्र है। हाल के महीनों में यूक्रेन ने सुनियोजित तरीके से रूसी तेल रिफाइनरियों पर हमले तेज किए हैं। इन हमलों का उद्देश्य रूस की सैन्य और नागरिक ईंधन आपूर्ति श्रृंखला को बाधित करना है। इन हमलों के कारण रूस के तेल उत्पादन पर भी असर पड़ा है, जिससे गैस स्टेशनों पर लंबी कतारें देखी गई हैं और तेल आपूर्ति पर दबाव बढ़ा है।

रूस का युद्धविराम से इनकार

इस बीच, रूस ने यूक्रेन के साथ संघर्ष में किसी भी तरह के अस्थायी युद्धविराम की संभावना को खारिज कर दिया है। रूसी समाचार एजेंसी 'तास' को दिए एक साक्षात्कार में, रूस के उप विदेश मंत्री मिखाइल गलुजिन ने कहा कि संकट का समाधान तभी हो सकता है जब इसके मूल कारणों को समाप्त किया जाए। उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हवाला देते हुए कहा कि मूल वजहों को खत्म किए बिना कोई युद्धविराम संभव नहीं है। गलुजिन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की पर हकीकत से दूर होने और संघर्ष को बढ़ाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →