सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने वाले दो गिरफ्तार

देहरादून। कोतवाली पुलिस ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने वाले दो गिरफ्तार
देहरादून। कोतवाली पुलिस ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 21 अगस्त को खुशबू नेगी निवासी लेन नं. 5 मधुर विहार निकट बंगाली कोठी, मियांवाला थाना डोईवाला ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाते हुए कहा था कि उनका एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 34000 रुपए उड़ा लिए गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद छानबीन करके सीसीटीवी फुटेज की सहायता से वाहन संख्या एचआर-41जी-2526 को ट्रेस किया। Two fraudsters arrested by changing ATM 2 वाहन पंजीकरण के आधार पर पेहवा कुरुक्षेत्र हरियाणा से राजेश उर्फ लाला पुत्र हुकुमचंद् निवासी-ग्राम-खेरदा थाना कैथल हरियाणा व गुरप्रीत सिंह उर्फ विक्की पुत्र दलीप सिंह निवासी ग्राम दूधाधारी गुरुद्वारा थाना राजपुरा जिला पटियाला पंजाब को गिरफ्तार किया गया।
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →