जानिए मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

873
news
जानिए मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?


मेष– आपके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ और सिद्धि प्रदान करने वाला है अतः आप आज जिस काम में भी हाथ डालेगे उसमे सफल और सिद्धि अवस्य ही मिलेगी | नए काम की शुरुवात कर सकते है | अपने घर या कार्यस्थल पर शुभ मांगलिक कार्य भी सम्पन्न करवा सकते है | शुभ समाचार का आगमन होगा |

वृषभ– आपके लिए आज का दिन विपरीत ग्रह स्थति वाला दिन है खासकर के आर्थिक स्थति तनाव पैदा कर सकती है | अनायास ही कुछ बड़े या फालतू खर्चे हो सकते है जिसके कारन चिंता का वातावरण बढ़ सकता है | आय कम होगी | अगर आज किसी को कडवी भाषा में कुछ कहा तो अपमान भी हो सकता है |


मिथुन– आपके लिए आज का दिन सफलता से भरा दिन है हालाँकि काम में कुछ अरुचि बढ़ सकती है लेकिन समय समय पर लाभ अवश्य ही मिलता चला जायेगा | कोई नया काम शुरू कर सकते है या अपने घर में कोई शुभ मांगलिक कार्य सम्पन्न करवा सकते है | व्यापारिक यात्रा का शुभ परिणाम आपको मिलेगा |


कर्क– आपके लिए आज का दिन शुभ है काम समय पर पूरा कर लेंगे | आपके कार्यो को लोगो के द्वारा सराहा जायेगा | यश मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी | निजी हित के काम पहले पूरा करे | सरकारी कार्यो को जल्दी सम्पन्न करने का प्रयास करे | परिवार के साथ भी समय बिताने का अवसर मिलेगा | आय के विषय में सोचे |

rashifal 1 4 -


सिंह– आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा खासकर के अगर आज आप किसी धार्मिक समारोह में शामिल हो सकते है और सामाजिक कार्य करने से प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी | नए काम की योजना बना सकते है और अब पिछली हानि की भी भरपाई हो जाएगी | दिन को बहुत अच्छा इंजॉय करेगे आप आज |


कन्या– आपके लिए आज का दिन एकदम विपरीत ग्रह स्थति वाला दिन है इसलिए जो भी करे सोच समझकर करे नहीं तो हानि होने का डर है या फिर चौट आदि भी लग सकती है | अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे और बाहरी खाने से परहेज रखे | अपनी वाणी पर कंट्रोल करे नहीं तो अपमान होने का भी डर रहेगा |


तुला-आपके लिए आज का दिन शानदार दिन है आपको अपने काम से आज कुछ फुर्सत मिलेगी और अपने परिवार के साथ अच्छा टाइम बिता सकते है | अगर आप विवाहित है तो आज जीवनसाथी का भरपूर साथ और सहयोग मिलेगा | मूड भी अच्छा खासा रोमांटिक बना रहेगा | धन प्राप्ति के योग है |


वृश्चिक– आपके लिए आज का दिन ठीक ठाक है लेकिन फिर भी बहुत संभलकर काम करे कही कोई आपको अपनी बातो में या चाल में फसा सकता है | किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करे और अपने काम को स्वय ही करे किसी के भरोसे रहे तो हानि भी हो सकती है | मित्र मिलने की ख़ुशी होगी |


धनु– आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ और अच्छा है अपने कार्य के प्रति जिम्मेदारी को पूरा निभा सकते है | कोई शुभ समाचार मिलने से खुशिया बढ़ेगी | संतान के संभंध में कोई शुभ समाचार मिलेगा | अच्छा माहोल और परिवार का साथ मिलेगा | शुभ कार्य में शामिल होने के योग बने हुए है |

यह भी पढ़ें : वट वृक्ष (बरगद) किन आयुर्वेदिक गुणों से लैस


मकर– आपके लिए आज का दिन थोडा संभलकर चलने का है बड़े बड़े निर्णय सावधानी से करे और हो सकता है तो दो दिनों के लिए टाल दे | भूमि भवन के खरीद और बेचान के मामलो को आगे बढाया जा सकता है | माता की सेहत का ध्यान रखे | अपनी वाणी पर कंट्रोल रखे नहीं तो आपके ऊपर इल्जाम लग सकता है |


कुम्भ– आपके लिए आज का दिन बिलकुल आपके पक्ष का बना हुवा है अपने काम पर ध्यान दे तो आज सफलता मिल जाएगी | अपने काम में अगर किसी की मदद चाहेगे तो वो भी मिल सकती है | आपका जोश और उत्साह बढ़ा हुवा रहेगा | काम में भी तेज़ी रहेगी | आज के दिन आप नए काम में रूचि ले तो अच्छा |


मीन– आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है शुभ और धनदायक दिन है | आपके घर अच्छे लोगो का आगमन होगा और दिन बहुत व्यस्तता से भरा रहेगा | अभी कोई नए काम में हाथ न डाले और जो काम धन से सम्बंधित हो और आपके लिए लाभ देने वाला हो उसको पहले करे | धन मिलेगा मित्र मिलेगे |