शनिवार, 1 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
दुनिया

ईरान पर सैन्य दबाव जारी रखेंगे, बातचीत में भरोसा कम: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि जब तक ईरान अमेरिकी सेनाओं के लिए खतरा बना रहेगा या परमाणु हथियार विकसित करने की कोशिश करेगा, तब तक अमेरिका उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा…

ईरान पर सैन्य दबाव जारी रखेंगे, बातचीत में भरोसा कम: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
(फोटो: IANS)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि जब तक ईरान अमेरिकी सेनाओं के लिए खतरा बना रहेगा या परमाणु हथियार विकसित करने की कोशिश करेगा, तब तक अमेरिका उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, कैंप डेविड में अपनी कैबिनेट की पहली लाइव टीवी बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरानी नेतृत्व के साथ बातचीत सफल होने को लेकर उनका भरोसा कम हुआ है।

विज्ञापन

ट्रंप ने कहा, "हम उन पर जोरदार प्रहार करेंगे और एक समय ऐसा आएगा जब वे कहेंगे कि अब वे इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकते।" उन्होंने अपनी ईरान नीति के तीन मुख्य आधारों - आर्थिक प्रतिबंध, सैन्य दबाव और कूटनीति - को दोहराते हुए कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते।

सैन्य क्षमता पर ट्रंप का दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि ईरान को भारी सैन्य नुकसान हुआ है और उसकी क्षमताएं अब सीमित हैं। उन्होंने कहा, "उनके पास न तो नेवी है, न एयर फोर्स और न ही एंटी-एयरक्राफ़्ट सिस्टम।" ट्रंप ने एक सवाल के जवाब में कहा, "हमने पहले ही बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। उनके पास 159 जहाज थे। यह उनकी पूरी नेवी यही थी। उनकी पूरी नेवी अब समुद्र की तलहटी में पड़ी है। उनके पास 200 हवाई जहाज थे, वे सभी नष्ट हो गए।"

कूटनीति और बातचीत पर संदेह

जारी राजनयिक प्रयासों के बावजूद, ट्रंप ने तेहरान की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। जब उनसे पूछा गया कि क्या कोई राजनयिक समझौता अभी भी संभव है, तो उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि ऐसा हो सकता है। मेरा मतलब है, उन पर से मेरा भरोसा कम हो रहा है क्योंकि वे झूठ बोलते हैं और बातों को गलत तरीके से पेश करते हैं।" उन्होंने यह भी बताया कि बातचीत के दौरान ईरान द्वारा जॉर्डन में एक अमेरिकी बेस पर पांच मिसाइलें दागी गईं, जिन्हें अमेरिकी सेना ने रोक दिया।

क्षेत्रीय संघर्ष और अन्य मुद्दे

ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान को हमास के हथियार छोड़ने के प्रस्तावित समझौते में हुई प्रगति से जोड़ा। उन्होंने कहा कि चार-पांच महीने पहले ऐसी डील नामुमकिन लगती थी। भविष्य में और टकराव की संभावना पर उन्होंने कहा, "थोड़ा-बहुत। वे कमजोर पड़ जाएंगे... आपको हमेशा सतर्क रहना होगा।" इसके अलावा, ट्रंप ने यह भी बताया कि प्रशासन यूक्रेन को पैट्रियट और टॉमहॉक मिसाइल जैसे उन्नत हथियार देने पर विचार कर रहा है, लेकिन ऐसी तकनीक सावधानी से साझा की जाएगी। रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने कहा कि टकराव खत्म करने के लिए मॉस्को और कीव को ही समझौता करना होगा।

इनपुट: IANS

N

News4Social इंटरनेशनल डेस्क

News4Social इंटरनेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →