बुधवार, 8 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जींस में तिरंगा फहराने से मचा बवाल

जींस में तिरंगा फहराना एक लड़की के लिए मुसीबतों का सबब बन गया। जी हाँ, आज हम आपके लिये ऐसी है एक वीडियो लाएं है, जिसमें एक लड़की को जींस में तिरंगा फहराना इतना…

जींस में तिरंगा फहराने से मचा बवाल
जींस में तिरंगा फहराना एक लड़की के लिए मुसीबतों का सबब बन गया। जी हाँ, आज हम आपके लिये ऐसी है एक वीडियो लाएं है, जिसमें एक लड़की को जींस में तिरंगा फहराना इतना भारी पड़ेगा, उसने यह कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। जींस में लड़की को तिरंगा फहराते देख एक युवक उससे लड़ने लगा, मामला सिर्फ यही नहीं थमा बल्कि दोनों के बीच अच्छी-खासी झड़प भी देखने को मिली। वीडियो में आप दे सकते हैं कि किस तरह से युवक उस लड़की द्वारा तिरंगा फहराये जाने पर उसका विरोध कर रहा है। विरोध करते-करते मामला झड़प में तब्दील हो गई। जिसके साथ ही दोनों के बीच गाली-गलौच भी देखने को मिला। आप वीडियो में देख सकते है कि किस तरह से दोनों एक दूसरे लड़-झगड़ रहे है। जहाँ एक तरफ युवक लड़की का विरोध करता नजर आ रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ लड़की खुद को सही साबित करने के लिए उससे लड़ती हुई दिख रही है। मामलें को शांत कराने के लिए पुलिस को बुलाया गया, लेकिन पुलिस के आने के बाद भी मामला जैसे-तैसे ही रफा-दफा हुआ। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पुलिस की एंट्री के बाद भी दोनों आपस में झगड़ रहे है। पुलिस बार-बार लड़के को साइड हटा रही है, लेकिन लड़का पुलिस की एक भी नहीं सुन रहा है। पुलिस मामलें को शांत कराने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। मामला इतना बढ़ गया कि लड़की हाथ जोड़ने लगी, लेकिन लड़का शांत नहीं हुआ, इसके बाद लड़के को पुलिस वहाँ से दूर जाने के लिए कहती है। लड़का चला भी जाता है, लेकिन फिर से वापस आने के साथ ही पुलिस को तिरंगे को फहराने वाली वीडियो भी दिखाने लगा... इसके बाद एक बार से फिर से मामला बढ़ गया और फिर पुलिस दोनों को समझाते हुए शांत को होने को कहती है। अंतत: पुलिस को मामलें में सफलता मिलती है, दोनों वहाँ से चले जाते है।
S

Shreya

श्रेया News4Social की संवाददाता हैं। वे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को कवर करती हैं, और स्थानीय मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से सामने लाने पर ज़ोर देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →