सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

नहीं थम रहा कार्बेट के नाम पर सैलानियों से ठगी का सिलसिला

रामनगर। कार्बेट नेशनल पार्क आने वाले सैलानियो के साथ स्थानीय जिप्सी चालको द्वारा ठगी किये जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

नहीं थम रहा कार्बेट के नाम पर सैलानियों से ठगी का सिलसिला
रामनगर। कार्बेट नेशनल पार्क आने वाले सैलानियो के साथ स्थानीय जिप्सी चालको द्वारा ठगी किये जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी एक सैलानी परिवार को एक जिप्सी चालक ने कार्बेट पार्क घुमाने के नाम पर दूसरे इलाके में घुमाकर हजारो रुपये ठग लिये। लुटे-पिटे सैलानी ने इस मामले में कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। बताते चलं कि कार्बेट नेशनल पार्क विश्वविख्यात क्षेत्र होने के चलते यहां पर पूरे साल सैलानियो का तांता लगा रहता है। कार्बेट पार्क में सीमित व्यवस्था होने के कारण यहां पर एक अनार सौ बीमार की स्थिति हमेशा बनी रहती है। पार्क में प्रवेश के लिये बनने वाले परमिट की बुकिंग कई माह पूर्व होने के कारण बिना परमिट बुक कराये आने वाले सैलानी यहां पर अक्सर ठगी का शिकार होते रहते हैं। TOURISTS BECOMING VICTIMS OF WRONG THINGS 1 नये वर्ष व अन्य छुटटीयों की स्थिति में कार्बेट पार्क आने वाले सैलानियो की संख्या में बढ़ोतरी के साथ ही पर्यटको के साथ ठगी का सिलसिला भी बढ़ जाता है। भौगोलिक क्षेत्र से अनजान सैलानी परिवारो को कार्बेट पार्क में जिप्सी कराने वाले जिप्सी चालक सैलानियो को कार्बेट के नाम पर दूसरे क्षेत्रो में घुमाकर उसने अच्छी-खासी रकम ऐंठ लेते हैं। रविवार को भी एक सैलानी परिवार को ऐसी ही स्थिति से दो-चार होना पड़ा जब एक जिप्सी चालक ने कार्बेट के नाम पर उन्हे सीतावनी जोन की सैर करा दी। ठगी के ताजा मामले का शिकार बने शाहदरा नई दिल्ली निवासी जितेंद्र शर्मा शनिवार को अपनी पत्नी ज्योत्सना शर्मा व 3 वर्षीय पुत्री पदन्या शर्मा के साथ रामनगर में कार्बेट पार्क घूमने आये थे। जितेन्द्र का कहना है कि उन्होंने जिप्सी चालक से कार्बेट पार्क की बुकिंग कराई थी। जिप्सी चालक ने कार्बेट की बुकिंग के नाम पर उन्हें टेड़ा, पाटकोट और सीतावनी क्षेत्र में घुमाते हुये कार्बेट के नाम पर 3500 रुपये ठग लिये। असलियत का पता चलने पर जब उन्होने अपने पैसे वापस मांगे तो जिप्सी चालक उनके झगड़ा करने लगा। बकौल जितेन्द्र वह पहली बार अपने परिवार के साथ रामनगर कार्बेट पार्क घुमने आये थे। जितेन्द्र ने लखनपुर निवासी आरोपी जिप्सी चालक के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुये कार्यवाही की मांग की है। इस बाबत कोतवाली के एसएसआई कश्मीर सिंह का कहना है कि सैलानी ने जिप्सी चालक के खिलाफ तहरीर दी है। सैलानी की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। फोटो परिचय 30 आरएमआर 02 की पिंरट लाईनः कोतवाली में पुलिस को जानकारी देता सैलानी परिवार
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →