गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए बुधवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 14 अप्रेल 2021 बुधवार- चैत्र मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि दोपहर 12-47 बजे तक रहेगी फिर तृतीया तिथि शुरू होगी- भरणी नक्षत्र शाम 5-23 बजे तक रहेगा…

जानिए बुधवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 14 अप्रेल 2021 बुधवार- चैत्र मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि दोपहर 12-47 बजे तक रहेगी फिर तृतीया तिथि शुरू होगी- भरणी नक्षत्र शाम 5-23 बजे तक रहेगा फिर कृतिका नक्षत्र शुरू होगा- प्रीति योग शाम 4-16 बजे तक रहेगा फिर आयुष्मान योग शुरू होगा- कौलव करण दोपहर 12-47 बजे तक रहेगा फिर तैतिल करण शुरू होगा- चंद्रमा मेष राशि मे मध्यरात्रि 12-10 बजे तक रहेगा फिर वृषभ राशि मे प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल दोपहर 12-38 बजे से 2-14 बजे तक रहेगा- आज बुधवार को उतर दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज बुधवार को अभिजीत मूहर्त नहीं रहता- सरवार्थसिद्धि योग शाम 5-23 बजे से अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-16 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 7-01 बजे होगा-

मेष- आपके लिए बहुत ही शुभ दिन है अगर आपको कोई नया काम करना है तो दिन शुभ है सुबह ही कर ले | आपको आज शुभ समाचार मिलेगा और किसी खास पद प्रतिष्ठा भी मिलेगी | धनदायक दिन है | यतिवानी के अनुसार आज आपको अगर लम्बी यात्रा पर जाने का मौका मिले तो जरुर जाये |
वृषभ- आपके लिए आज का दिन मिले जुले फल देने वाला रहेगा सुबह सवेरे का टाइम आपके विपरीत है और किसी से तकरार हो सकती है या कुछ हानि हो सकती है लेकिन शाम के बाद का समय पक्ष का बनता चला जायेगा | यतिवानी अनुसार आज आपको धन सम्बन्धी व्यवहार सावधानी से करने की जरुरत है |
मिथुन= आपके लिए आज का दिन कुछ हद तक तो ठीक रहेगा लेकिन जो काम बेहद जरुरी है वो पहले ही करे नहीं तो आज के बाद में काम में रुकावट आणि शुरू हो सकती है और चिंता भी बढ़ेगी बस शांति से नित्य काम करे | यतिवानी अनुसार आज आप अपने काम पर पूरा ध्यान दें धनलाभ का मौका मलेगा |
कर्क- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा सुबह के काम का परिणाम शाम तक दिखाई देने लगेगा और कल तक उसका लाभ भी मिल जायेगा | अब आप किसी नए काम को भी शुरू करना चाहे तो कर सकते है | स्थान परिवर्तन करना चाहे तो आज यतिवानी के अनुसार दिन अच्छा है |
सिंह- आपके लिए आज का दिन ठीक रहेगा ओर सोचे समझे काम पुरे होने का सुख मिलेगा | यतिवानी के अनुसार आज आप कुछ कुछ फिलोश्पर के अंदाज़ में सोच रखेगे | आपकी रीती निति की सर्वत्र प्रशंसा होगी और आज आपको कोई जिम्मेदार का काम भी सोंपा जा सकता है | शाम थोडा खास रहेगी |

विज्ञापन
horoscope 2018043014555493 650x

कन्या- आज आपके लिए यति वाणी कहती है की थकान भरा दिन है आराम करने की भी सलाह है वैसे आपके लिए अब समय में सुधार हो रहा है लेकिन सुबह का टाइम थोडा टेंसन में बीतेगा लेकिन जैसे जैसे दिन आगे बढेगा आपकी सफलता का प्रतिशत भी बढ़ता जायेगा और शाम होते होते सफलता मिलेगी |

तुला- आपके लिए आज अच्छा दिन है जीवनसाथी के साथ खूब जमेगी और प्रेम प्यार बढेगा | साथ साथ में कही घुमने भी जा सकते है | साझेदारी के बिजनेस में लाभ मिलेगा मिलजुलकर काम करे | यतिवाणी अनुसार आज आप खुशियों के जितने पल मिले उनको जीवन में यादगार के रूप में जमा रखे |
वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है छोटे मोटे काम बन जायेगे और मित्रो का साथ भी रहेगा लेकिन आज किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना ठीक नहीं है | अगर किसी लम्बी यात्रा का प्रोग्राम बना रहे है तो टाल दे | यति वाणी की सलाह है किसी की बातो में पूर्ण आँख बंदकर भरोसा न करे |
धनु- आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ दिन है संतान से सम्बंधित किसी समस्या का निवारण होगा और शुभ समाचार मिलेगा | परिवार का साथ मिलेगा | प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी | यतिवानी अनुसार आज आप अपने व्यापार और व्यवसाय में विस्तार की सोचे और हो सके तो करे |

10 37 438854187rashifal 3

मकर- आपके लिए आज का दिन थोडा रुको और देखो वाला दिन है किसी भी प्रकार की उतावल में कोई काम नहीं करना है और आज अपनी वाणी पर कंट्रोल करना पड़ेगा नहीं तो अपमान हो सकता है | सम्पति का लेनदेन का मुद्दा शांति से निपटा सके तो निपटाए यह यतिवानी की सलाह है |
कुम्भ- आपके लिए आज का दिन अच्छा है जोश और उत्साह से भरा दिन है इसलिए आज आप अपने निजी हित के काम को पहले करे और काम के मामले में किसी पर भरोसा न करे नहीं तो काम रुक सकता है | यतिवानी की सलाह है की आज आप अपने पर भरोसा रखकर जो काम करेगे उसमे सफलता मिलेगी |
मीन- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा धन दायक दिन है और शुभ दिन है घर में अनेक लोगो से मिलना झुलना होगा और कुछ नए काम में रूचि बढ़ेगी | मित्रो और परिवार का सहयोग रहेगा | यतिवानी अनुसार आज आपका किसी बड़ी हस्ती या बड़े अधिकारी से मुलाकात संभव है जिसका लाभ उठाए |

यह भी पढ़े:राम नवमी को छोड़ कर किस अन्य अवसर पर राम जी की पूजा होती है?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →