जानिए बुधवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
आज दिनांक 25 नवम्बर 2020 बुधवार- कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि कल सुबह सूर्योदय पूर्व 5-10 बजे तक रहेगी फिर द्वादश तिथि शुरू होगी-उतराभाद्रपद नक्षत्र…
आज दिनांक 25 नवम्बर 2020 बुधवार- कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि कल सुबह सूर्योदय पूर्व 5-10 बजे तक रहेगी फिर द्वादश तिथि शुरू होगी-उतराभाद्रपद नक्षत्र शाम 6-21 बजे तक रहेगा फिर गंडमूल संज्ञक रेवती नक्षत्र शुरू होगा- सिद्धि योग दिनरात रहेगा- वणिज करण दोपहर 3-54 बजे तक रहेगा फिर भद्रा शुरू हो जाएगी- चंद्रमा दिनरात मीन राशी में गौचर करता रहेगा- आज का राहुकाल दोपहर 12-25 बजे से 1-45 बजे तक रहेगा- आज बुधवार को उतर दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त नहीं रहेगा- रवि नामक शुभ योग सुबह सूर्योदय से शाम 6-21 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 7-04 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 5-46 बजे होगा- पंचक दिनरात चलते रहेगे-
आज देवउठनी ग्यारस है- आज से सभी शुभ काम पुनः शुरू हो जायेगे-
मेष- आपके लिए अभी समय ठीक नहीं चल रहा है | बेकार की इधर उधर की भाग दौड़ होती रहेगी काम नहीं बनेगे | मानसिक चिंता से बचे और दो दिन धेर्य रखे | अनावश्यक खर्च न करे अभी पैसा जोड़ने का समय चल रहा है | रात में नींद कम रहेगी |
वृषभ- आपके लिए आज का दिन अच्छा है सोचे समझे सभी काम आसानी से बनेगे | आर्थिक स्थति में मजबूती आएगी | व्यापारिक यात्राए सफल होगी | नए काम की शुरुवात कर सकते है | मित्र और परिवार आपका साथ बखूबी निभायेगे | शेयर मार्किट से लाभ |
मिथुन- आपके लिए आज दिन अच्छा है लाभ के अवसर आपके द्वार पर बारम्बार आयेगे | सोने चांदी अनाज दलहन तेल आदि के व्यापारियों को लाभ मिलेगा | शेयर सट्टा करने वाले भी आज लाभ की स्थति में रहेगे | दोपहर के बाद आर्थिक स्थति में बदलाव आएगा |
कर्क- आज का दिन आपके लिए अच्छा है काफी दिनों से आप परेशानी में घिरे हुए थे लेकिन अब आपके काम आगे से आगे बनते चले जायेगे | परिवार में भी खुशिया बढ़ेगी | आर्थिक स्थति में अब धीरे धीरे रोजाना सुधार होगा | निजी काम पहले करे तो अच्छा |

सिंह- अभी आपके लिए समय अच्छा नहीं चल रहा है इसलिए आप जो भी करे वो सोच समझकर करे | अपने ही लोग काम में टांग अडायेगे ये रुकवात करेगे | जो चल रहा है उसको ही संभाले | किसी के बिच बचाव में न पड़े | स्वास्थ्य का ध्यान रखे | पैसा बचाए |
कन्या- आपके लिए आज का दिन कुछ अच्छा बीतेगा हालाँकि अभी समय विपरीत ही चल रहा है फिर भी आज विवाहित लोगो के जीवन में कुछ राहत भरे समाचार मिलने से खुशियों का संचार होगा और आगे का रस्ता भी खुलेगा | पैसे टके की सुविधा मिलेगी |
तुला- आपके लिए दिन साधारण है इसलिए आज कोई बड़ा काम शुरू करने से बचे नहीं तो आगे चलकर आपको मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है | परिवार में आज आपसी माहोल को बिगड़ने से बचाए | पुराना मित्र मिलेगा | यात्रा में बहुत सावधानी रखन पड़ेगी |
वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | खासकर के विधार्थियों के लिए जो परीक्षा में बैठ रहे है उनका पेपर अच्छा होगा | परिवार में कोई शुभ कार्य सम्पन्न होगा | निजी हित के काम पुरे हो जायेगे | कोई दूर दराज़ से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा |

धनु- आज का दिन आपके लिए हार्डवर्क का दिन है लेकिन सबसे पहले अपनी सेहत का ध्यान रखे | आपको आज किसी के साथ बहस आदि में नहीं उलझना है | आप नए काम को भी दो दिन के लिए टाल दे | यात्रा को तो टालना ही ठीक रहेगा | उधार न दे किसी को |
मकर- आपके लिए आज का दिन अच्छा है शुभ है और काफी मंगलकारी भी है | जल्दी ही आपके नए रोजगार मिलने के या आय प्राप्ति के योग बन सकते है | व्यापर धंधे में काफी उत्साह जनक तेज़ी रहेगी | धातु के व्यापरी को आज लाभ मिलेगा | शिक्षक को सम्मान मिलेगा |
कुम्भ- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | घरेलु कार्य में आपकी रूचि बढ़ेगी और कुछ घरेलु उपयोग का सामान खरीददारी कर सकते है | घर में मेहमान आने की रोनक हो सकती है | आर्थिक स्थति में अच्छा सुधर होगा | बाहरी सम्पर्क आज काम में आयेगे |
मीन-आपके लिए आज का दिन इस पुरे महीने का सबसे अच्छा दिन साबित होगा मन में ख़ुशी रहेगी उमंग रहेगी | काम भी आसानी से बनेगे | नए काम की शुरुवात या किसी शुभ मांगलिक कार्य में शामिल होने के योग बने हुवे है | परिवार में खुशिया बढ़ेगी |
यह भी पढ़े:जानिए कांग्रेस पार्टी का चुनाव चिन्ह हाथ का पंजा ही क्यों बनाया गया?



