जानिए मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

178
news
जानिए मंगलवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

मेष
आज का दिन सामान्य नतीजे लेकर आएगा। खर्चों में तेजी रहेगी और परिवार में जरूरी मुद्दों पर विचार विमर्श होगा। काम के सिलसिले में आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपके प्रयास सफल होंगे। निजी जीवन में प्रेम रहेगा। जीवन साथी से  रिश्ता खूबसूरत रहेगा।

वृष 
मन में जो बेचैनी और असमंजस की भावना थी, वह आज दोपहर बाद खत्म हो जाएगी। परिवार के छोटे सदस्यों से सपोर्ट मिलेगा और किसी प्रेम से जुड़े मामले में भी आपकी मदद करेंगे। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन आपकी मां जी को कोई शारीरिक समस्या परेशान कर सकती है।

मिथुन
आज का दिन मान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दोपहर तक खर्चों की अधिकता रहेगी, जो दोपहर बाद थोड़ी कम हो जाएगी, लेकिन अपने विरोधियों से सावधान रहें। उनकी वजह से भी कुछ खर्च हो सकते हैं और वह परेशान करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। नौकरी के लिए आपका प्रयास आपको सफलता देगा।

कर्क
आज का दिन मान मध्यम रहेगा। दोपहर तक आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी और इनकम बनी रहेगी, लेकिन दोपहर बाद खर्चे तेजी पकड़ेंगे, जो आप का ध्यान अपनी और खींच लेंगे। मानसिक तनाव बढ़ सकता है और इससे सेहत में गिरावट आ सकती है। मौसम के परिवर्तन से सर्दी या जुकाम की परेशानी हो सकती है।

सिंह
आज का दिन मान बढ़िया रहेगा। काम पर पूरा ध्यान लगेगा, जिससे समस्याएं दूर होंगी और कार्यक्षेत्र में उत्तम सफलता हाथ लगेगी। आपको दिए हुए काम समय से पूरे हो जाएंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा।

कन्या
आज का दिन मान आपके लिए अच्छा है, लेकिन कुआं खोदकर पानी पीने की कहावत चरितार्थ होगी, जितनी मेहनत करेंगे उसी के अनुपात में आज फल मिलेंगे। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। तीर्थ यात्रा करने की भी अच्छी संभावना है। जीवन साथी गुस्से में रहेंगे, इसलिए हम से संभल कर बातचीत करें।

तुला
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन दोपहर तक कोई चिंता  परेशान कर सकती हैं। खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी, बेवजह की आर्थिक चुनौतियां आपको परेशान करेंगी। ससुराल पक्ष से संबंध बिगड़ सकते हैं, लेकिन दोपहर बाद काफी फर्क पड़ जाएगा।

वृश्चिक
आज का दिन मान मध्यम रहेगा। आज खुद को तनावग्रस्त महसूस करेंगे। इससे बिजनेस में रुकावट आ सकती है। नौकरी पेशा लोगों को ज्यादा ध्यान देकर काम करना होगा। ताकि काम में कोई गड़बड़ी ना हो जाए। खर्चों की बढ़ोतरी परेशान करेगी। इनकम सामान्य रहेगी।

धनु
आज का दिन मान आपके लिए मध्यम रहेगा। मानसिक तनाव और खर्च दिन की शुरुआत से ही शुरु होंगे, लेकिन दोपहर तक धीरे-धीरे नियंत्रण में आ जाएंगे। बिजनेस के लिए आज का दिन अच्छा है। सुदूर क्षेत्र और राज्यों से जोड़कर आपका काम आपको लाभ प्रदान करेगा।

मकर
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी बुद्धि का विकास होगा। कुछ नया डिसीजन लेंगे, जो जीवन में महत्वपूर्ण रहेगा। काम के सिलसिले में दिन अच्छा रहेगा। अपने काम पर ध्यान देंगे, लेकिन थोड़ा इधर-उधर की बातों से ध्यान हटाने की कोशिश करें।

कुंभ
आज का दिनमान आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक चुनौतियों से बाहर निकलेंगे। समस्याओं से बहुत हद तक बाहर निकलने में आप का मनोबल काम आएगा। घर में झगड़े की स्थिति बन सकती है, इसलिए सावधानी रखे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है।

मीन
आज का दिन मान आपके लिए शुभ रहेगा। भाई बहनो से संबंध मधुर बनेंगे और दोपहर बाद घरेलू काम पर ध्यान देंगे। घर में सुख शांति रहेगी और काम के सिलसिले में अपना पूरा मन लगाएंगे। कुछ लोगों को नौकरी के लिए आवेदन करने में सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़े:जैन धर्म कैसे अपनाएं और इसकी दीक्षा विधि