मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

मेषआज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपका मन सरल एवं सात्विक कार्य को छोड़कर परिवर्तनों की तरफ जल्दी आकर्षक हो सकता है।

जानिए शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

मेष
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपका मन सरल एवं सात्विक कार्य को छोड़कर परिवर्तनों की तरफ जल्दी आकर्षक हो सकता है। संतान पक्ष से कुछ निराशाजनक समाचार मिल सकता है, लेकिन सायंकाल के समय कोई रुका हुआ काम बनने की संभावना दिख रही है, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी।
वृषभ
ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी बन रही है की आपको सुधार करने एवं स्वस्थ होने का विशेष अवसर मिलने वाला है ǀआप भूतकाल में की हुई अपनी किसी गलती को स्वीकार कर लेंगे और सामने वाले को संतुष्ट करने में कामयाब रहेंगे ǀ

विज्ञापन

मिथुन
आज का दिन आपके व्यापार में उन्नति लेकर आएगा। यदि कार्य क्षेत्र में आपके अधिकारियों से अनबन चल रही थी, तो फिर आज सुधार होगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से प्रसन्नता रहेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
 

कर्क
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी कार्य प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप का दायरा भी बढ़ेगा। माता-पिता के सहयोग से पारिवारिक बिजनेस की समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके बिजनेस को लाभ होगा। सायंकाल के समय प्रिय व्यक्तियों से मेल मिलाप होगा और कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

सिंह
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके काम से लोग प्रभावित होंगे, जिससे आपको लाभ मिलेगा, लेकिन आज आप के कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। खरीद-फरोख्त से जुड़े व्यापारियों को लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन कोष में वृद्धि होगी। व्यापारीयों को व्यस्तता अधिक रहेगी।
कन्या
आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। कानून संबंधित मामलों में आज आपको जीत मिल सकती है और आप की प्रॉपर्टी में भी इजाफा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में जारी प्रयासों से सफलता मिलेगी और नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है।
 

horoscope 2018043014555493 650x

तुला
आज का दिन आपके लिए कुछ शांति की प्रवृत्ति का रहेगा। घर परिवार का माहौल शाति भरा रहेगा और शुभ समाचार मिलने से परिवार के सदस्यों की खुशियों में इजाफा होगा। कार्यक्षेत्र में भी चली आ रही समस्याए आज खत्म होगी और रिश्ते को मजबूती मिलेगी। प्रेम जीवन में आज नए उत्साह व उमंग का अनुभव करेंगे। विदेशी संस्था के साथ आप की साझेदारी के लिए उत्तम समय है।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार से संबंधित कुछ योजना सफल हो सकती है, जो आपको लाभ देना शुरू करेंगी। संतान पक्ष की उन्नति होने से मन मे प्रसन्नता रहेगी।
धनु

आज का दिन रोजगार की तलाश करने वाले लोगो के लिए नए-नए अवसर लेकर आएगा, जिससे उन्हें अपने भविष्य की चिंता कम होगी। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि ससुराल पक्ष में किसी व्यक्ति ने आपसे धन उधार लिया हुआ था, तो वह आज वापस मिल सकता है।

10 37 438854187rashifal 3

मकर
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। पारिवारिक व आर्थिक मामलों चल रही समस्याएं हल होंगी। व्यापार में आज कोई बड़ा लाभ आपको प्राप्त हो सकता है। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। घर पर अतिथि आगमन होगा, इसमें परिवार के सदस्य नजर आएंगे।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके प्रेम जीवन में कुछ मानसिक तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत और धैर्य से आप सभी समस्याओं से मुक्ति पाने में समर्थ रहेंगे। आजीविका के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। भाई-बहन की शादी का प्रस्ताव प्रबल हो सकता है। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा।

मीन
आज का दिन दांपत्य जीवन में यदि कोई अवरोध चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा और आप अपनी जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग कर भी लेकर जा सकते हैं। यदि किसी व्यवसाय में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो अभी कुछ समय इंतजार करें। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो उसमें भरपूर लाभ की स्थितियों का निर्माण होगा।

यह भी पढ़े:कोरोना वायरस में फीवर कैसा होता है?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →