मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

मेषआज आपको अपने प्रेम जीवन में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है और आपकी माता जी से आपका वैचारिक मतभेद भी हो सकता है।

जानिए शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

मेष
आज आपको अपने प्रेम जीवन में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है और आपकी माता जी से आपका वैचारिक मतभेद भी हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ता पड़ सकता है। आपके घर में आज किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप थोड़ी चिंता रह सकती है।

विज्ञापन

वृष
आज आपको आपके भाई के सहयोग से उन्नति मिलेगी। आपको आज दिखावे से बचना होगा नहीं, तो आपके धर्म की हानि हो सकती है। सायं काल के समय आपको देवी स्थान की यात्रा से मन को सुकून मिलेगा। आपकी लव लाइफ आज आनंद दायक रहेगी। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद भी आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य के क्षेत्र में आज आपका ध्यान कई नई योजनाओं पर होगा।

मिथुन
आपके जीवन साथी आज आपको कोई शुभ समाचार सुनाइएंगे, जिससे उनकी उन्नति होगी और उससे आपका मन भी प्रसन्न होगा। यदि आपकी संपत्ति का कोई विवाद चल रहा है, तो वह किसी परिचित के माध्यम से सुलझता हुआ दिख रहा है। आज का दिन आपके लिए काफी सकारात्मक रहेगा। कलात्मक और रचनात्मक कामों को पूरा करने में आज आप अपना पूरा दिन बिता सकते हैं।

कर्क
आज ऑफिस में आपके विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके सहयोगी भी आपकी मदद के लिए आगे आएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा। शाम के समय आज आप किसी शादी विवाह में जा सकते हैं।

astro 5

सिंह
आज आपको अपने पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो वह आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकते हैं। आपका आज अपने जीवन साथी के साथ प्रेम पूर्वक समय बीतेगा और आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी करेंगे। छात्रों को अधिक एकाग्रता के साथ कार्य करने की जरूरत होगी। आपका शाम का समय आज मांगलिक कार्य में व्यतीत होगा।

कन्या
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा, ना ज्यादा अच्छा ना ज्यादा बुरा। व्यापारियों को कैस की कमी का सामना करना पड़ पड़ता सकता है। रोजगार के क्षेत्र में अस्थिरता के कारण आज आपका मन व्यथित हो सकता है। वाणी और व्यवहार मे संयम व सावधानी बरतें और यह भी ध्यान दें कि इससे आपके आसपास के लोगों से टकराव की नौबत ना आए।

तुला
आज आपके कार्य व्यापार से जुड़े सभी विवाद निपट सकते हैं और आपके कार्य के क्षेत्र में भी नए प्रोजेक्ट्स पर कुछ काम शुरू हो सकता है। दैनिक व्यापारियों की आय में आज वृद्धि होगी और नए स्रोत बनेंगे। आज प्रेम जीवन में आप का सम्मान बढ़ेगा और आप अपने पार्टनर को अपने परिवार के बारे में भी बताएंगे।

वृश्चिक
यदि आप नौकरी और व्यापार में कुछ नवीन तकनीकी रखना चाहते हैं, तो आगे चलकर इसका भरपूर लाभ होगा और आपके काम में नई जान भी आएगी। आपका धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। परिवार के सभी सदस्य आज आपकी बातों से प्रभावित होंगे। जीवन साथी से आपके संबंधों में मधुरता आएगी।

astro 1234

धनु
आज आपको अपने किसी परिचित के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। व्यापार धन की कमी के कारण कुछ अप्रिय स्थितियों का सामना भी करना पड़ सकता है, इसलिए व्यापारिक प्रतिस्पर्धा आपके लिए हानिकारक हो सकती हैं। पारिवारिक संपत्ति का आपको भरपूर लाभ होगा।

मकर
छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ कामों के हाथ में आने से परेशानियां बढ़ सकती हैं, इसलिए आज पूरा ध्यान अपनी शिक्षा पर दें। व्यापार में कोई नया निवेश करना चाहते हैं, तो स्थितियां आप के पक्ष में हैं, जिसमें आपको वृद्धि होगी। साझेदारी से किए गए व्यापार में आपको भरपूर फायदा होगा।

कुंभ
यदि आपके पिता से आपके संबंध कुछ सही नहीं है, तो आज में सुधार होगा और लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। आपके व्यापार के लिए आज दिन अच्छा है और आपको अपनी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। अपने खानपान में आज कतई लापरवाही ना बरतें अन्यथा आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मीन
आज आप अपने व्यापार के लिए धन की योजनाओं का विचार बनाएंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप शेयर बाजार, लॉटरी से संबंधित कार्यों में लाभ की स्थितियां बनती हुई दिख रही है। खाने पीने पर ध्यान रखें और बाहर निकलते समय स्वास्थ्य के नियमों का पालन करें। यदि आपने व्यापार में कोई जोखिम उठाया है, तो उसका परिणाम आज आपके हित में होगा।

यह भी पढ़े:शरद पूर्णिमा के दिन खीर बनाने की विधि?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →