जानिए शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

251
news
जानिए शनिवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 30 जनवरी 2021 शनिवार- माघ मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रात 10-12 बजे तक रहेगी फिर तृतीया तिथि शुरू होगी- गंडमूल सज्ञक मघा नक्षत्र मध्यरात्रि 2-28 बजे तक रहेगा फिर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शुरू होगा- सोभाग्य योग दोपहर 3-09 बजे तक रहेगा फिर शोभन योग शुरू होगा- तैतिल करण दिन मे 10-59 बजे तक रहेगा फिर गर करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात सिंह राशि मे संचार करता रहेगा- आज का राहुकल दिन मे 10-07 बजे से 11-29 बजे तक रहेगा- आज शनिवार को पूर्व दिशा मे दिशशुल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12-30 बजे से 1-13 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 7-23 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-19 बजे होगा-

मेष– आपके लिए अभी समय में थोडा सुधार दिखाई दे रहा है | यतिवाणी के अनुसार दिन भी सामन्यतया अच्छा ही बीतेगा | विपरीत स्थति हो तो शांति से जो चल रहा है उस पर ही दे | नए काम में लाभ की स्थति बनेगी और आर्थिक स्थति भी कुछ अच्छा सुधार होने के संकेत है |

वृषभ– आपके लिए आज सामान्य दिन है रुक रुक कर काम बनते रहेगे | स्वास्थ्य थोडा नरम गरम रह सकता है | यतिवाणी के अनुसार पारिवारिक माहोल थोडा परेशानी पैदा कर सकता है लेकिन सब कुछ जल्दी ही अच्छा भी हो जाएग | नए लोगो के साथ सोच समझकर व्यवहार करे और वाणी पर नियंत्रण रखे |

मिथुन– आपके लिए आज अच्छा दिन है सभी प्रकार के काम बनेगे | मित्रो का और परिवार का सहयोग मिलेगा | यतिवाणी के अनुसार अपने निजी हित के काम बनाने में आसानी रहेगी | नए काम करने के लिए भी दिन अच्छा है और धन सम्बन्धी मामले भी पक्ष में रहेगे | यात्रा के लिए शुभ योग है |

कर्क– आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है धनदायक दिन है | उधारी आदि वसूलने के और कही रुके अटके पैसे हो तो आज ही आप मांगे जल्द मिलने की उम्मीद रहेगी | यतिवाणी के अनुसार परिवार में कोई नए मेहमान के आने से रोनक रहेगी या मिलने को कई लोग आ सकते है | कार्य सफलता का दिन है |

सिंह– आपके लिए आज का दिन शुभ और अनेकानेक सफलता को दर्शाता है लेकिन यतिवाणी के अनुसार धन सम्बन्धी मामले अभी भी कुछ रुके रहने की संभवना है वैसे तो रूटीन का काम आसानी से बनेगा | परिवार में खुशहाली का संकेत है | नए काम की शुरुवात करना ठीक रहेगा |

कन्या– आपके लिए आज का दिन थोडा सा विपरीत जैसा रहेगा | आर्थिक मामले चिंता का कारन बन सकते है | यतिवाणी के अनुसार उधार देने से बचे और कोई वस्तु की खरीददारी करे तो उसके बारे में पूरी जानकारी ले ले अन्यथा आप किसी बेकार वस्तु अपने घर ला सकते है | रात में नींद कम आएगी |

तुला– आपके लिए दिन अच्छा है कही से कोई शुभ समाचार मिलने के योग है | आर्थिक लाभ के संकेत भी साफ़ साफ़ बन रहे है धीरे धीरे स्थति में सुधार होगा और अपने कार्यो में सफलता से आप उत्साहित भी रहेगा | यतिवाणी के अनुसार व्यापर वव्साय में उन्नति होगी | दिन सुखद बीतेगा ऐसी पूरी सम्भावना है |

वृश्चिक– आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | यतिवाणी के अनुसार सोचे समझे काम बनाने में आसानी रहेगी | मित्रो का सहयोग रहेगा | थोडा बहुत जीवन में बदलाव भी संभव है या कही कोई स्थान परिवर्तन करना हो तो थोड़े प्रयास से सफलता मिल सकती है निजी कार्यो परिवार के सहयोग से बनेगे |

धनु– आपके लिए आज का दिन अच्छा है भाग्य साथ देगा | धार्मिक रूचि बढ़ेगी कुछ धार्मिक खर्च भी होंगे | आपके लिए अब पुराने रुके अटके काम को आगे बढाने में और करने में लाभ मिलेगा | यात्रा के योग प्रबल है | यतिवाणी के अनुसार अच्छे नए लोगो से सम्पर्क बढेगा | आर्थिक लाभ भी होगा थोडा |

मकर– आपके लिए आज विपरीत दिन है इसलिए जो चल रहा है उस पर ही ध्यान दे और बिना कारन के किसी और के कार्यो में दखल भी न दे | यतिवाणी के अनुसार अगर किसी कारन से आप बाहर जा रहे है तो पूरी सावधानी रखे कोई वस्तु खोने का या हानि का योग बना हुवा है |

कुम्भ– आपके लिए आज का दिन अच्छा है जीवनसाथी के साथ आप घूमफिर सकते है होटल आदि में भी जा सकते है | यतिवाणी के अनुसार जिनका रिश्ता तय होने में दिक्कत हो रही है आज प्रयास शुरू करे जल्दी रिश्ता बन सकता है | साझेदारी के कार्यो में सफलता मिलेगी | आर्थिक स्थति सुधरेगी |

मीन– यतिवाणी के अनुसार आपके लिए आज का दिन शुभ संकेत कम दे रहा है मगर सफलता फिर भी आपको मिलेगी | नए काम की तेयारी शुरू कर सकते है | पुराने मित्रो से मुलाकात हो सकती है | अपने परिवार में आपकी सलाह से लाभ मिलेगा | निजी हित के कार्य रुकने के बाद आगे बढ़ेगे |

यह भी पढ़े:महाशिवरात्रि के दिन क्या-क्या नहीं करना चाहिए?