जानिए सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

288
news
जानिए सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 1 मार्च 2021 सोमवार- फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 8-35 बजे तक रहेगी फिर तृतीया तिथि शुरू होगी जो अगले दिन सूर्योदय से पूर्व 5-46 बजे तक रहेगी फिर चतुर्थी तिथि शुरू होगी- उतराफाल्गुनी नक्षत्र सुबह 7-37 बजे तक रहेगा फिर हस्त नक्षत्र शुरू होगा- शुल योग दोपहर 12-56 बजे तक रहेगा फिर गंड योग शुरू होगा- गर करण सुबह 8-35 बजे तक रहेगा फिर वनीज़ करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात कन्या राशि मे गौचर करता रहेगा- आज का राहुकाल सुबह 8-29 बजे से 9-56 बजे तक रहेगा- आज सोमवार को पूर्व दिशा मे दिशाशूल रहता है- आज अभिजीत मूहर्त दोपहर 12-27 बजे से 1-14 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 7-02 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-39 बजे होगा-

मेष– आपके लिए अभी समय मिला झुला ही चल रहा है आपकी आज की योजना कल सफल हो सकती है बशर्ते आप लगातार काम के प्रति समर्पित रहे | अपने जीवन में एक बात को गाँठ बाँध ले की अपने मन की बात किसी को पहले नहीं कहना है |

वृषभ– आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा शुभ और सफलता प्रदान करने वाला है | खासकर के विधार्थियों के लिए ये सफलता देगा | आप किसी खास निर्णय को करना चाहते है तो आज ही कर ले इसका अच्छा लाभ मिलेगा | धन प्राप्ति के योग भी बने है |

मिथुन– आपके लिए आज का दिन अच्छा ही है बस आपको कड़े बोल किसी को नहीं बोलना है और परिवार में कोई चर्चा चले तो अपनी बात को भी शांत ढंग से समझाने का प्रयास करना चाहिए | नौकर चाकर रखने के लिए भी आज का दिन अच्छा है |

कर्क– आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा और सफलता से भरा दिन है कोई न कोई बड़ा शुभ सन्देश भी आपको मिल सकता है आपके लिए आज किसी नए कार्य का प्रस्ताव भी आ सकता है | आपको अपने लिए भी कुछ समय निकालना चाहिए | दिन अच्छा है |

astro non -

सिंह– आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है परिवार में खुशिया बढ़ेगी | घर में मेहमान आयेगे | पिछली समस्या से मुक्ति मिलेगी | आपको नए काम के बारे में अब सोचना शुरू कर देना चाहिए | शामको कही बाहर भी घुमने जा सकते है | धन की स्थति मजबूत रहेगी |

कन्या– आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है शुभ और सफलता प्रदान करने वाला है आपको आज जो भी करना है करे सभी कार्यो में सफ़लता ही मिलेगी | थोड़े से परिश्रम से काम बनते चले जायेगे | आर्थिक स्थति में भी सुधार होगा | मित्र मिलेगे |

तुला– आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा | आर्थिक स्थति में गिरावट हो सकती है | आय से अधिक खर्च होने के योग है इसलिए बिना वजह के खर्चो पर कंट्रोल करे और धन बचाए आज की बचत कल काम आएगी |

वृश्चिक– आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है लाभदायक दिन है | व्यापार व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी और काम में भी तेज़ी रहेगी | धनलाभ के अच्छे अवसर मिलेगे | व्यापारिक यात्राओ का शुभ परिणाम मिलेगा | परिवार में खुशिया बढ़ेगी |

astro 6 -

धनु– आपके लिए आज का दिन ठीक है काफी काम आसानी से बना लेगे लेकिन कुछ काम अगर रुके तो कल तक इंतज़ार करना ही ठीक रहेगा | समय अच्छा उन्नति का चल रहा है और कुछ परिवर्तन का भी है इसलिए आप विचार जरुर करे |

मकर– आपके लिए आज का दिन अच्छा है अब आप अपने मन के सोचे समझे काम आसानी से कर सकते है और बिना किसी रुकावट के भी आगे बढ़ सकेगे | अपने मित्रो का सहयोग आवश्यकता होने पर जरुर ले और धार्मिक कार्यो में भी आज रूचि बढ़ेगी |

कुम्भ– आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है मानसिक तनाव कुछ ज्यादा ही बढ़ सकता है और बिना वजह ही किसी से कहा सुनी या बोलचाल हो सकती है अपनी वाणी पर कंट्रोल रखे और शांति से दिन बिताने का प्रयास करे | जो चल रहा है उस पर ध्यान दे |

मीन– आपके लिए आज का दिन अच्छा है अपने किसी खास मकसद में आप किसी के सहयोग से कामयाबी हासिल कर सकते है | इस समय आपके दाम्पत्य जीवन में सुखभोग का समय अच्छा चल रहा है | प्रेम प्यार में बढ़ोतरी होगी और रिश्ते सुधरेगे |

यह भी पढ़े:भारत में बेरोजगारी के क्या कारण हैं?