मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

मेष आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज रात्रि को जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खराबी होने के कारण आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

जानिए सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

मेष

विज्ञापन

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज रात्रि को जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खराबी होने के कारण आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको दूसरों की मदद करने से सुकून मिलता है, इसलिए आज का दिन आप परोपकार के कार्यों में व्यतीत करेंगे।

वृष

आज सायंकाल के समय आपके घर में किसी प्रशिक्षित अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज  परिवार जनों के साथ सुखद समय बीतायेगे। आज भाग्य आपका साथ देगा, जिसके कारण दोपहर तक आपको कोई शुभ समाचार मिलने के भी संकेत है।

मिथुन

आज आपको अपने पिताजी के आशीर्वाद व उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, जिससे व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन व्यर्थ से बचना होगा। आज आपको महान पुरुष के दर्शन हो सकते हैं, जिससे आपका मनोबल और बढ़ जाएगा।

कर्क

आज शीघ्रता व भावुकता में कोई भी निर्णय ना लें, जिससे आगे चलकर आपको पछताना पड़े। आज शाम के समय से लेकर देर रात तक आपको देवों के दर्शन करने से लाभ होगा। आपकी राशि में आज बृहस्पति का सप्तम होकर परिभ्रमण करना  बड़ी मात्रा में आपको धन की प्राप्ति कराएगा

astro 1234

सिंह

आज आपको अपने खानपान पर विशेष नियंत्रण रखना होगा। यदि ऐसा नहीं किया तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जो लोग राजनीति के क्षेत्र में हैं, आज उनको आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति अपने दायित्व को पूरा कर पाएंगे और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और अपने रुके हुए कार्यों को संपन्न करेंगे।

कन्या

आज का दिन आपके परिवार में मंगल कार्यों का होगा, जिससे आपको खुशी होगी और रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। घर गृहस्ती में चल रही समस्या सुलझ जाएंगी जिनसे आपको राहत मिलेगी। सूर्यास्त के समय आपको अचानक से लाभ होने के योग बन रहे है।

तुला

आज भागदौड़ विशेष रूप से रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। जीवनसाथी का सहयोग पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होती हुई दिख रही है।

वृश्चिक

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर आपको धन सम्मान यश और आपकी कीर्ति में वृद्धि करेगा। आपके रुके हुए कार्य सिद्ध होंगे और आपको अपने प्रियजनों से भेंट होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आज यदि आप अपनी वाणी पर संयम ना रख पाए, तो आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

astro 123

धनु

आज गृह उपयोगी वस्तुओं पर आपका धन खर्च होगा। सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। आज किसी कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण आपका तनाव पड़ सकता है, इसलिए कोई भी लेनदेन करने में सावधानी बरतें। आपका  धन फस सकता है।

मकर

वाहनों के प्रयोग से आज सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि वाहनों के अचानक से खराब जाने से आपका खर्चा बढ़ सकता है। व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल लाभ होने से मन हर्षित होगा। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा सुदृढ़ होगी। व्यवस्था परिवर्तन की योजना आज बन रही है।

कुंभ

आज आपके राशि स्वामी शनि की द्वादश में स्थिति के कारण आपकी जीवनसाथी को अक्समिक  शारीरिक कष्ट होने के कारण आपको भागदौड़ में अधिक धन खर्च की स्थिति आ सकती है। यदि आप आज कोई संपत्ति का क्रय विक्रय करने की सोच रहे हैं, तो उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार ले।

मीन

विद्यार्थियों को आज मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। शाम के समय कहीं घूमने फिरने के दौरान उनको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपका दिमाग भी शांति महसूस करेगा। माता-पिता की सलाह और उनका आशीर्वाद आप के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

यह भी पढ़े:महाशिवरात्रि के दिन क्या-क्या नहीं करना चाहिए?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →