जानिए सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
आज दिनांक 25 जनवरी 2021 सोमवार- पौष मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि मध्यरात्रि 12-24 बजे तक रहेगी फिर त्रियोदशी तिथि शुरू होगी- मृगशिरा नक्षत्र मध्यरात्रि 1-56…
आज दिनांक 25 जनवरी 2021 सोमवार- पौष मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि मध्यरात्रि 12-24 बजे तक रहेगी फिर त्रियोदशी तिथि शुरू होगी- मृगशिरा नक्षत्र मध्यरात्रि 1-56 बजे तक रहेगा फिर आर्द्रा नक्षत्र शुरू होगा- इन्द्र योग रात 10-29 बजे तक रहेगा- बवकरण दिन मे 11-46 बजे तक रहेगा फिर बालव करण शुरू होगा- चंद्रमा वृषभ राशि मे दोपहर 1-03 बजे तक रहेगा फिर मिथुन राशि मे प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल सुबह 8-47 बजे से 10-08 बजे तक रहेगा- आज सोमवार को पूर्व दिशा मे दिशशुल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12-29 बजे से 1-12 बजे तक रहेगा- सर्वार्थ सिद्धि योग ओर अमृत सिद्धि योग सुबह सूर्योदय से मध्यरात्रि 1-56 बजे तक रहेगे- आज सूर्योदय सुबह 7-25 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-16 बजे होगा-
आज पौष पुत्रदा एकादशी पारण है- कूर्म द्वादशी मनाई जाएगी-
मेष - दुसरे धन और कुटुंब स्थान में चंद्रमा गौचर कर रहा है | दिन अच्छा है और धनदायक है |
आपको आज परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा |
परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास होगा |
घर में मेहमान आने से रोनक जैसा माहोल रहेगा |
थोड़े प्रयासों से ही धनलाभ मिल जायेगा |
यात्रा को टालना ठीक रहेगा |
वृषभ - राशी में ही चंद्रमा गोचर कर रहा है | इसलिए आज चहुमुखी सफलता प्राप्ति का दिन है |
आपके लिए पुरे महीने का सबसे अच्छा दिन है |
आप जिस काम में भी हाथ डालेगे उसमे सफलता और सिद्धि मिल जाएगी
नया काम शुरू कर सकते है |
कारोबारी यात्रा का पूरा लाभ मिलेगा |
कोई शुभ सन्देश समाचार आदि प्राप्त होगे |
मिथुन- बारहवे खर्च स्थान में चंद्रमा गोचर कर रहा है | दिन विपरीत है | दोपहर के बाद समय मे सुधार होगा-
थोडा संभलकर काम करे हानि होने का या आपकी गलती से काम में रुकावट आने की सम्भावना है |
आज कोई नया इन्वेस्ट न करे | कोई नया काम भी शुरू न करे तो अच्छा |
उधारी या ऋण लेने से वापस चुकाने में मुश्किल होगी |
शांति से दिन बिताए |
कर्क- ग्यारहवे लाभ स्थान में चंद्रमा गोचर कर रहा है | दोपहर के बाद से समय विपरीत हो जाएगा-
आज का दिन शुभ और लाभदायक दिन है |
व्यापारिक व्यावसायिक गतिविधि में तेजी रहेगी |
अगर आपकी कुंडली में चंदमा मजबूत है तो आज अचानक धन की प्राप्ति होने के प्रबल योग बने हुए है |
कोई शुभ और मांगलिक कार्य भी सम्पन्न करवा सकते है |

सिंह- राशी के दशवे कर्म स्थान में चंद्रमा गोचर कर रहा है |
आपके लिए दिन अच्छा रहेगा |
काम की अधिकता रहेगी परन्तु आपके कार्य को आज बहत्त सराहा जायेगा
कोई ट्रांसफर चाहते है तो आज प्रयास शुरू करे जल्दी हो जायेगा |
घर मकान बदलना हो तो भी बदल सकते है |
आज हर व्यक्ति से अच्छा रिस्पोंस मिलेगा आपको
कन्या- राशी के नवम भाग्य स्थान में चंद्रमा गौचर कर रहा है |
आपके लिए भाग्यशाली दिन है |
आज आप धार्मिक कार्यो में रूचि लेगे |
आपकी सोच किसी फिलोश्फर की तरह से होगी |
आगे के भविष्य के बारे में आज विचार आएगा और चिंतन करेगे |
धीमे धीमे आपका समय अब सुधर रहा है |
तुला- राशी के आठवे मृत्यु स्थान में चंद्रमा गौचर कर रहा है | दोपहर के बाद समय मे सुधार होना शुरू हो जाएगा-
आपके लिए दिन विपरीत रहेगा लेकिन दोपहर के बाद कोशिश करे ||
आज आपके लिए कठिनाई भरा समय हो सकता है |
कोई व्यक्ति आपसे खामखा ही उलझने का प्रयास कर सकता है |
आज आप अपना वाहन आदि धीमी गति से चलाए |
अभी कोई यात्रा करना या नया काम न करे तो अच्छा रहेगा |
वृश्चिक- राशी के सप्तम साझेदारी और जीवनसाथी स्थान में चन्द्र है | दोपहर के बाद समय अच्छा नहीं रहेगा-
आपके लिए दिन अच्छा है |
आप काफी अच्छे और जौली मूड में रहेगे |
आपका ध्यान अपने विपरीत लिंगी साथी की तरफ आकर्षित होगा |
जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा |
शाम को किसी पार्टी में जा सकते है या बाहर घुमने का प्रोग्राम भी बना सकते है |

धनु - राशी के छठे रोग ऋण शत्रु स्थान में चन्द्र गोचर कर रहा है |
आपके लिए मध्यम दिन रहेगा |
आज कोई बड़ा काम न करे और कोई बड़ा निर्णय अकेले न करे |
कोई गुप्त शत्रु आपको हानि पहुचने की कोशश कर सकता है |
पुराना मित्र मिलेगा या सन्देश आएगा |
यात्रा को आज टालना ठीक रहेगा |
मकर- राशी के पांचवे संतान और शिक्षा स्थान में चंद्रमा गौचर कर रहा है |
आपके लिए दिन शुभ है और सफलता से भरपूर है |
आज आपके काम को अपने जिम्मेदारी से करना ठीक रहेगा |
सफलता और धन प्राप्ति के योग बने हुए है |
संतान सम्बन्धी चिंताए ख़त्म हो जाएगी |
आपके सभी निर्णय बहुत सही होंगे आज |
कुम्भ- राशी के चौथे सुख और माता स्थान में चंद्रमा गौचर कर रहा है |
आपके लिए दिन ठीक है |
अपने सुख सुविधा को ध्यान में रखकर काम करे |
कोई नया काम दो दिन के लिए टालना ठीक रहेगा |
भूमि मकान के काम को आगे बढाए तो पुरे हो जायेगे |
किसी से बहस में न उलझे आज झूठा आरोप भी लग सकता है |
मीन- राशी के तीसरे भाई बहन और पराक्रम स्थान में चंद्रमा गौचर कर रहा है |
आपके लिए शानदार दिन है |
आपको आज सभी कार्यो में सफलटा मिलेगी |
नया काम शुरू कर सकते है | यात्रा का लाभ मिलेगा |
परिवार में कोई शुभ सन्देश आने से खुशिया बढ़ेगी |
आर्थिक लाभ होगा और पुराने इन्वेस्ट का लाभ मिल जायेगा |
यह भी पढ़े:कान पर चंदन लगाने का क्या अर्थ है ?



