मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 29 जनवरी 2021 शुक्रवार- माघ मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रात 11-41 बजे तक रहेगी फिर द्वितीया तिथि शुरू होगी- गंडमूल सज्ञक आश्लेषा नक्षत्र…

जानिए शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 29 जनवरी 2021 शुक्रवार- माघ मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रात 11-41 बजे तक रहेगी फिर द्वितीया तिथि शुरू होगी- गंडमूल सज्ञक आश्लेषा नक्षत्र मध्यरात्रि 3-21 बजे तक रहेगा फिर दूसरा गंडमूल सज्ञक मघा नक्षत्र शूर होगा- आयुष्मान योग शाम 5-28 बजे तक रहेगा फिर सोभाग्य योग शुरू होगा- बालव करण दोपहर 12-17 बजे तक रहेगा फिर कौलव करण शुरू होगा- चंद्रमा कर्क राशि मे मध्यरात्रि 3-21 बजे तक रहेगा फिर सिंह राशि मे प्रवेश करेगा- आज शुक्रवार को पश्चिम दिशा मे दिशशुल रहता है- आज अभिजीत मुहर्त दोपहर 12-29 बजे से 1-13 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 7-24 बजे होगा ओर सूर्यास्त शाम 6-19 बजे होगा-

मेष- आज चन्द्र्म थोडा सा स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालने वाला बन गया है | आज के गौचर के अनुसार आज बाहरी भोजन को त्याग करे और दवाई आदि की आवश्यकता हो तो समय पर ले | मन में कोई तनाव न रखे इस कारन आपसी रिश्ते भी ख़राब हो सके है |

विज्ञापन

वृषभ- आपके लिए दिन ठीक है | आज कोई भी नया काम शुरू करने से पहले उसके सम्बन्ध की सभी जानकारी अच्छे से समझ ले | जल्दबाजी या उतावल और लापरवाही के कारन बनाबनाया काम बिगड़ सकता है | आज आपको लाभ होगा भले ही थोड़ी भाग दौड़ ज्यादा करनी पड़े |

मिथुन- आपके लिए आज का दिन कुछ दिक्कतों से भरा लग रहा है | निवेश से जुड़े बड़े फैसले आज न करे | आज के गौचर के अनुसार कोई व्यक्ति आपके लिए पुरानी बातो को याद करके परेशानी खड़ी कर सकता है वैसे आज नए और प्रभावशाली लोगों से मिलने का दिन है |

कर्क- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | मन पसंद भोजन, वस्त्र और काम मिलेगा | आज के गौचर के अनुसार जीवन में कोई नया लक्ष लेकर आप आगे बढ़ने की सोच सकते है | यात्रा का योग भी है और मनोरंजन करने का समय भी मिल जायेगा | धन की आवक होगी |

horoscope b

सिंह- आपके लिए दिन अभी भी पक्ष के गोचर का नहीं बना है | आज किसी विपरीत लिंगी के बातो में आकर कोई बड़ा खर्च न कर दे या कोई धन आदि उनको उधार न दे आज के गौचर के अनुसार वापस आना मुश्किल हो जायेगा | आज थोडा भाषा भी संयमित बोले कुछ अनर्थ न हो इसका ध्यान रखे |

कन्या- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | मन में उत्साह उमंग रहेगी व हो सकता है कोई शुभ समाचार मिल जाये और आपके परिवार में भी बहुत खुशिया बढ़ जाये | आज के गौचर के अनुसार आज के निवेश का लाभ आगे मिल जायेगा और आज धन की व्यवस्था भी हो जाएगी |

तुला- आपके लिए आज का दिन ठीक है | कुछ आशा और कुछ निराशा यही कहानी है आज के दिन की लेकिन अगर सोच को पोजेटिव रखा तो नुक्सान से ही नहीं बचेगे बल्कि लाभ भी प्राप्त हो जायेगा | आज के गौचर के अनुसार आज शाम को परिवार के साथ कही घुमने जाए |

वृश्चिक- आपके लिए दिन मध्यम है कोई बड़ी उपलब्धि मिल जाए ऐसा तो योग नहीं दीखता लेकिन सलाह जरुर दूंगा की आज अपने काम से काम करे किसी और के काम में दखल दी तो इसका असर आपको आगे कभी देखने को मिलेगा | वैसे आज आप सबसे अलग कोई काम करेगे |

horoscope a

धनु- आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं है और ग्रह गौचर भी पक्ष के नहीं है | आज के गौचर के अनुसार आज किसी को छोटा या कमजोर समझकर अपने व्यवहार में तल्खी न लाये | वाहन आदि धीमी गति से चलाए और होटल आदि के खाने से परहेज करे | धन को बचाए |

मकर- आपके लिए सफलता से भरपूर दिन है | आज आप अपने जीवनसाथी या प्रेम प्यार के किस्से को याद करके बहुत खुश होंगे और अगर अविवाहित है तो शायद आज आपके मन को कोई भा सकता है | प्रेम प्यार को पूर्ण रूप से गुप्त रखे | घुमे फिरे मौज करे |

कुम्भ- आपके लिए आज चंद्रमा का षड्श्तक योग बना है इसलिए मन में कुछ अशांती रहेगी और कुछ शंकाए मन को उद्वेलित करती रहेगी | आज के गौचर के अनुसार आज जो चल रहा है उस पर ध्यान दे और कोई गुप्त शत्रु आज अचानक ही आपके सामने आ सकता है |

मीन- आपके लिए आज का दिन काफी कुछ पक्ष का बना है | आप कोई भी काम खुलकर और निसंकोच करे आज सफलता मिलेगी |अभी कोई ऐसा काम न करे जिसकी आपको जानकारी न हो | आज के गौचर के अनुसार आज संतान पक्ष ख़ुशी के कोई समाचार ला सकता है | धन मिलने के योग है |

यह भी पढ़े:महाशिवरात्रि के दिन शिव जी की पूजा कैसे करें?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →