मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

मेषआज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज घर में कोई खुशखबरी आ सकती है। कामों में सफलता मिलेगी जिसकी वजह से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

जानिए शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

मेष
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज घर में कोई खुशखबरी आ सकती है। कामों में सफलता मिलेगी जिसकी वजह से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक कार्य भी बनेंगे और आर्थिक तौर पर मजबूती मिलेगी। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। संतान के लिए समय बेहतर रहेगा।

विज्ञापन

वृष 
आपके लिए आज का दिन मध्यम रहेगा मानसिक तनाव में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर रह सकता है। खर्चों में अधिकता होने से आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों से कहासुनी संभव है।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए काफी बढ़िया रहेगा। आज आपको कोई नया जरिया मिल सकता है,जिससे आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी, लेकिन उतावलेपन या जल्दबाजी से बचें और प्यार से अपने प्रियतम की बातों को समझें। संतान से आपको सुख मिलेगा।

कर्क
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान आपके काम पर रहेगा और इसके बेहतर नतीजे आपको प्राप्त होंगे। प्रॉपर्टी के मामले में कोई लाभ हासिल होगा। परिवार में थोड़ी सी गरमा गरमी हो सकते है, लेकिन फिर भी स्थिति नियंत्रण में रहेगी।

astrological consultancy services 500x500 1

सिंह
आज का दिन आपके लिए काफी बढ़िया रहने वाला है। किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, यह यात्रा सुखद रहेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में हल्का फुल्का तनाव रह सकता है। प्रेम के मामले में आप सावधान रहें। किसी तीसरे का हस्तक्षेप आपके प्रेम जीवन में परेशानी का कारण बन सकता है।

कन्या
आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आपका मन थोड़ा बेचैन रहेगा। मानसिक तनाव में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता मिलने में थोड़ा संदेह रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। छोटे भाई बहनों का सहयोग मिलेगा और वे आपकी आर्थिक तौर पर सहायता भी कर सकते हैं।

तुला
आज के दिन आपको बढ़िया नतीजे मिलेंगे  और आप खुश होंगे। आज का दिन दांपत्य जीवन में खुशियां और प्रेम बढ़ाने वाला होगा और आपके दांपत्य जीवन में आकर्षण बढ़ेगा। प्रेमी युगल को भी साथ में समय बिताने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर तरीके से बीतेगा।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रह सकता है। मानसिक तनाव में वृद्धि होगी और थोड़े खर्चे भी होंगे, लेकिन कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। विरोधियों को परास्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव होने की संभावना है।

rashifal 1

धनु
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। प्यार के मामले में आज आपको अच्छे अनुभव होंगे। आमदनी में वृद्धि होने की अच्छी संभावना बनेगी। अचानक से धन प्राप्ति होने की संभावना है। किसी कलात्मक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी, जो आपके लिए आमदनी का जरिया भी बन सकती है।

मकर
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा और काम के सिलसिले में भी आज आपको सफलता मिलेगी। आपकी बातों को सुना और समझा जाएगा तथा आपकी पदोन्नति हो सकती है। पारिवारिक जीवन भी शांतिपूर्ण रहेगा और माता से आपका स्नेह आज अधिक महसूस किया जाएगा।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी। यात्रा आरामदायक और धन प्राप्ति में सहायक होगी। भाई बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। भाग्य आज आपका साथ देगा। विरोधी आज आप पर भारी पड़ सकते हैं, इसलिए थोड़ा ध्यान दें।

मीन
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला असर देगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। अधिक गर्म मसालों का प्रयोग बीमार बना सकता है। चोट लगने की संभावना है, इसलिए वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। निजी प्रयासों से धन अर्जन में सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़े:नीतीश मंत्रिमंडल 2020 में कौन मंत्री कितने पढ़े लिखे हैं?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →