टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन इंदु जैन ने जब महिला पत्रकारों से मिलने की जताई इच्छा
बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (Times Group) की चेयरपर्सन का जिम्मा संभालने के तुरंत बाद इंदु जैन ने दिल्ली ऑफिस में सभी महिला पत्रकारों से मिलने की इच्छा व्यक्त की। सबको बुलाया गया और टाइम्स हाउस की चौथी मंजिल पर एक बड़े कमरे में भीड़ लगी थी और सबके मन में सवाल था कि आखिर बुलाया क्यों गया है।
तभी उन्होंने कहा कुछ नहीं मैं बस आप सभी से व्यक्तिगत रूप से मिलना चाहती थी। मैं यहां इतनी सारी महिलाओं को देखकर बहुत खुश हूं। वह और भी उत्साहित हो गईं जब द संडे टाइम्स ऑफ इंडिया के पत्रकारों ने अपना परिचय दिया और उन्हें बताया कि उनका एक महिला विभाग है। उनके चेहरे पर मुस्कान थी और मीटिंग समाप्त होने से पहले हम सभी से उन्होंने उत्साहजनक बातें की। उनको सुनकर बहुत अच्छा लगा।
हममें से कुछ लोग इंदु मां से दूर से परिचित थे। वह बीसीसीएल कर्मचारियों के लिए आध्यात्मिक साधक के रूप में लोकप्रिय थीं। कई बार जब वो कॉरिडोर से गुजरती थीं तो उनको देखने के लिए मैं नीचे झांकती थी। वो खूबसूरत, शांत और आत्मविश्वास से भरी नजर आती थीं। उनकी एक अलग आभा नजर आती थी।
मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा। एक दिन उन्होंने परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ मिलकर फैसला किया कि रविवार के दिन आठ पेज का एक अलग पेपर स्पीकिंग ट्री के नाम से निकलेगा। वो टाइम्स ऑफ इंडिया के सप्ताह में 6 दिन जाने वाले कॉलम का विस्तार था।
टाइम्स ऑफ इंडिया में इस कॉलम की शुरुआत 1996 में समीर जैन ने की। इसे संपादित रंजीत होसकोटे मुंबई में करते थे। इंदु मां इसके जरिए प्राचीन ज्ञान, आध्यात्मिक गुरुओं की शिक्षाओं और समकालीन दर्शन से प्रेरित प्रेरक, सकारात्मक जानकारी साझा करना चाहती थीं। इसके पीछे उनका मकसद लोगों के लिए उम्मीद जगाने की थी कि सब कुछ खत्म नहीं हुआ है जो किसी बीमारी आपदा और दूसरी चीजों से जूझ रहे हैं।
उनका मानना था कि बुरी चीजों के बीच एक उम्मीद की किरण भी खोजनी चाहिए। उनका कहना था कि यदि किसी समस्या को लेकर मेरे पास आते हैं तो एक मुमकिन हल भी उसका सोचना चाहिए। इंदु मां का मानना था कि भारत का विश्व के आध्यात्मिक ज्ञान में बड़ा योगदान है।
टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन इंदु जैन अपने मीडिया संस्थान और काम को प्रति जज्बे के लिए कई महिलाओं की रोल मॉडल भी रही हैं। उन्हें भारत सरकार की तरफ से पद्म विभूषण पुरस्कार से भी नवाजा गया। टाइम्स ग्रुप की चेयरपर्सन इंदु जैन ने 84 साल की उम्र में निर्वाण प्राप्त कर लिया है। वह आजीवन आध्यात्मिक साधक, अग्रणी परोपकारी, कला की विशिष्ट संरक्षक और महिलाओं के अधिकारों की समर्थक थीं। 13 मई को उन्होंने अंतिम सांस ली।
यह भी पढ़ें: भगवान राम ने क्यों सुनाई थी हनुमान जी को मौत की सजा ?
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.