सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

टाइगर श्रॉफ हमला मामला: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, हर कदम पर थी हमलावरों की नज़र

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की साज़िश मामले में मुंबई पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, हमलावरों ने अभिनेता पर गोली चलाने…

टाइगर श्रॉफ हमला मामला: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, हर कदम पर थी हमलावरों की नज़र
(फोटो: IANS)

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की साज़िश मामले में मुंबई पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, हमलावरों ने अभिनेता पर गोली चलाने से पहले एक सोची-समझी योजना के तहत कई बार उनके घर और उस फुटबॉल ग्राउंड की रेकी की थी, जहाँ वह खेलने जाते हैं।

विज्ञापन

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी किसी को शक न हो, इसलिए दो-दो के ग्रुप में बंटकर टाइगर की गतिविधियों पर नज़र रख रहे थे। पुलिस को अभिनेता के घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिनमें आरोपियों को घूमते हुए देखा गया है। अब जांच टीम पुराने फुटेज भी खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि वे कितनी बार रेकी करने आए थे।

हर हरकत पर थी पैनी नज़र

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने सिर्फ़ टाइगर श्रॉफ के घर को ही निशाना नहीं बनाया था, बल्कि वे उनके डेली रूटीन को समझने की कोशिश कर रहे थे। इसी कड़ी में उन्होंने पिछले रविवार को उस फुटबॉल ग्राउंड की भी रेकी की, जहाँ अभिनेता फुटबॉल खेलने गए थे। पुलिस का मानना है कि आरोपी भीड़ में घुल-मिलकर टाइगर की हर हरकत पर नज़र रख रहे थे।

राजस्थान से तीन आरोपी हिरासत में

इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुंबई पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर राजस्थान एजीटीएफ और कोटा सिटी पुलिस की एक संयुक्त टीम ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, तीनों पुणे-जयपुर एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे, जब उन्हें पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों में दो हमलावर और एक नाबालिग शामिल है। इस घटना के बाद, मुंबई पुलिस ने जुहू इलाके में सभी वीआईपी और मशहूर हस्तियों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

इनपुट: IANS

N

News4Social एंटरटेनमेंट डेस्क

News4Social एंटरटेनमेंट डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से सिनेमा और मनोरंजन से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →