सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानिए गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 17 सितम्बर 2020 गुरुवार- आश्विन मास की अमावश्या शाम 4-29 बजे तक रहेगी फिर शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा शुरू होगी- पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र सुबह 9-49 बजे तक…

जानिए गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 17 सितम्बर 2020 गुरुवार- आश्विन मास की अमावश्या शाम 4-29 बजे तक रहेगी फिर शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा शुरू होगी- पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र सुबह 9-49 बजे तक रहेगा फिर उतराफाल्गुनी नक्षत्र शुरू होगा- शुभ योग रात 11-53 बजे तक रहेगा- नाग करण शाम 4-29 बजे तक रहेगा- चंद्रमा सिंह राशी में दोपहर 3--07 बजे तक रहेगा फिर कन्या राशी में प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल दोपहर 2-04 बजे से 3-36 बजे तक रहेगा- आज गुरुवार को दक्षिण दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12-08 बजे से 12-57 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-24 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6-40 बजे होगा-
आज आश्विन अमावश्या है- दर्श अमावश्या है- और सर्वपित्र अमावश्य श्राद्ध है-

मेष-आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है गर कही लम्बी यात्रा पर जाना चाहते है तो दोपहर तक जा सकते है और आज सुबह सवेरे ही कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है | संतान पक्ष से भी ख़ुशी के समाचार प्राप्त होगे | मित्रो के सहयोग से काम बना लेगे |

विज्ञापन

वृषभ- आपके लिए आज का दिन विशेष तो नहीं कहा जायेगा फिर भी अच्छा और सफल दिन हो सकता है बस आपको आज सभी काम बहुत सावधानी और होशियारी से करेगे तो हानि से बच जायेगे और निर्णय करने से पहले परिवार की सलाह अवश्य ले |

मिथुन- आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है और बिना किसी खास प्रयास के आपको सभी काम बना लेने में सफलता मिल जाएगी | आपको आज धार्मिक कार्यो में खर्च करना पड़ सकता है | आपके दिमाग में योजनाए बनती और बिगडती ही रहेगी |

कर्क- आपके लिए आज का दिन ठीक है थोड़े प्रयास से ही काम बन जायेगे | घर में भी मेहमान आयेगे और आपको मेहमानवाजी भी करना पड़ेगा | आज आप कोई नए काम की योजना बनाना चाहते है तो बना सकते है | यात्रा को हो सके तो टाल दे |

astrological consultancy services 500x500 13

सिंह- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है सभी मनोकामना पूर्ण हो जाएगी | पुराने रुके अटके काम पुनः शुरू करे वो भी पुरे हो जायेगे | अच्छे वस्त्र और सुस्वादिष्ट भोजन का लाभ मिलेगा | कही दूर लम्बी यात्रा पर आप जा सकते है | धन योग भी प्रबल है |

कन्या- आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है बिना वजह ही कोई बात तनाव का कारण बन सकती है | किसी को कडवे शब्द न कहे और न ही किसी से उधार आदि ले नहीं तो वापस चुकाना भारी पड़ेगा | यात्रा प्रवास पर बहुत जरुरी हो तो ही जाए या टाल दे |

तुला- आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है शुभ दिन है धनदायक और सफलता से भरपूर दिन है इसका आप पूरा लाभ ले और दिनभर काम में ध्यान दे तो शाम तक मन के अनुकूल सफलता मिल जाएगी | परिवार में भी खुशिया बढ़ेगी | धन मिलेगा |

वृश्चिक- आपके लिए आज का दिन अच्छा है आपको किसी सार्वजानिक सभा अथवा समूह में प्रशंसा मिलेगी या कोई सम्मान भी प्राप्त हो सकता है | नए काम की योजना सफल हो जाएगी | स्थान परिवर्तन के योग भी बने हुए है | ये समय कुछ नए काम करने का है |

rashifal 1 12

धनु- आपके लिए अब धीरे धीरे समय में सुधार हो रहा है पुराने रुके अटके काम आज शुरू करे लाभ मिलेगा | पिछले दिनों हुई हानि की भरपाई आप कर लेगे | आप अपने बुधि चातुर्य से भी कुछ लाभ प्राप्त करेगे | आपकी कुछ पुराणी कामना पूर्ति का दिन है |

मकर- आपके लिए आज का दिन अच्छा नहीं है सभी ग्रह खासकर के चंद्रमा शुभफल नहीं दे रहा है मानसिक अशांति रहेगी कोई बात बिना वजह परेशानी का सबब बन सकती है | चौट आदि से सावधान रहे | किसी को कडवे शब्द न कहे नहीं तो मानहानि होगी |

कुम्भ- आपके लिए आज का दिन ठीक है किसी नए मित्र से मुलाकात होगी और हो सकता है वो मित्र विपरीत लिंग का हो तो आपको बहुत ख़ुशी होगी | आज प्रेम प्यार बढ़ने और मूड रोमांटिक बनेगा | होटल आदि में भी शाम को जा सकते है |

मीन- आपके लिए आज का दिन परिश्रम वाला है काम की अधिकता कही स्वास्थ्य पर असर न करे इसका ध्यान रखे | किसी बात को लेकर के बहुत चिंतन न करे | किसी के बिच बचाव में पड़ना आपको भारी पड़ सकता है | मन की बात किसी को न कहे |

यह भी पढ़े :Oxford की कोरोना वायरस वैक्सीन का ट्रायल अंतिम चरण में क्यों रोकना पड़ा?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →