जानिए गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
आज दिनांक 12 नवम्बर 2020 गुरुवार- कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रात 9-30 बजे तक रहेगी फिर त्रियोदशी तिथि शुरू होगी- हस्त नक्षत्र मध्यरात्रि 1-55 बजे…
आज दिनांक 12 नवम्बर 2020 गुरुवार- कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रात 9-30 बजे तक रहेगी फिर त्रियोदशी तिथि शुरू होगी- हस्त नक्षत्र मध्यरात्रि 1-55 बजे तक रहेगा फिर चित्रा नक्षत्र शुरू होगा- विष्कुम्भ योग दोपहर 3-45 बजे तक रहेगा- कौलव करण दिन में 11-08 बजे तक रहेगा फिर तैतिल करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात कन्या राशी में गौचर करता रहगा- आज का राहुकाल दोपहर 1-44 बजे से 3-06 बजे तक रहेगा- आज गुरुवार को दक्षिण दिशा में दिशाहुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12 बजे से 12-44 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-55 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 5-49 बजे होगा-
मेष- आपके लिए आज का दिन अच्छा है | रुके अटके काम पुरे करने में सभी और से सहायता और मदद मिल जाएगी | शत्रु ने अगर आज आपको छेड़ दिया तो वो चारो खाने चित होना निश्चित है | ऋण मुक्ति का प्रयास करे तो जल्दी ही उससे मुक्ति भी मिल जाएगी |
वृषभ- आपके लिए आज का दिन सुपर डुपर हिट है ग्रह गौचर तो ऐसा ही कह रहे है | आपके लिए कही दूर से अच्छी मदद मिलने के प्रबल योग बने हुए है इसका लाभ उठाये और अपने सभी रुके अटके काम को जल्दी से जल्दी पूरा करे | शुभ समाचार मिलेगे |
मिथुन- आपके लिए आज का दिन अच्छा तो नहीं है फिर भी आप अपने प्रयासों में कमी न आने दे | आज का किया प्रयास दो दिन बाद काम आएगा और लाभ प्रदान करने में सक्षम होगा | अपने स्वास्थ्य पर और आपसी व्यव्हार पर ध्यान देने की जरुरत है |
कर्क- आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है आपमें एक नयी उर्जा का संचार होगा और आपका जोश और पराक्रम बढ़ा हुवा रहेगा | आपके सभी काम तेज़ी से प्रोग्रेस करेगे | आपके परिवार और कार्यस्थल पर खुशियो की बढ़ोतरी होगी | धन मिलेगा |

सिंह- आपके लिए आज का दिन शुभ और कीर्ति बढाने वाला दिन है आपके सद्व्यवहार की सभी जगह प्रशंसा होगी लेकिन आपको अपने लक्ष्य से और अपनी मर्यादा का भी ध्यान रखना है | छोटे छोटे कामो से धन की आवक बढ़ेगी | घर में मेहमान आने से रोनक बढ़ेगी
कन्या- आपके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ और सफलता प्रदान करने वाला है अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते है तो आज मौका और मुहर्त दोनों ही आपके लिए बहुत अच्छा है नया शुरू करे जल्दी ही काम में उन्नति और लाभदायक स्थति आ जाएगी |
तुला- आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है आय कम और खर्च अधिक हो जायेगा | आप किसी सौदे में अगर लापरवाही करेगे तो आज हानि उठानी पड़ेगी | कोई आपको ठगने की कोशिश भी कर सकता है | आज कही इन्वेस्ट सोच समझकर ही करे | किसी से बेर न हो बस ध्यान रखे |
वृश्चिक- आपके लिए आज का समय बहुत शुभ और लाभदायक है इस राशी के लोग अगर व्यापर या उत्पादन के क्षेत्र से जुड़े है तो आज काफी अच्छा लाभ होगा और जो लोग रिटेल का काम कर रहे है उनको भी आशानुसार लाभ होगा | इन्वेस्ट करे तो लाभ होगा |

धनु- आपके लिए आज का दिन अच्छा ही रहेगा | कार्य तेज़ गति से आगे बढेगा और काम में काफी व्यस्तता भी रहेगी | सरकारी नौकरी में रहने वालो को आज काफी काम करने की जरुरत रहेगी | कही इधर उधर अब तबादला हो सकता है ये आप जा सकते है |
मकर- आज तो आपके लिए बहुत ही अच्छा दिन है पिछले दिनों में हुई हानि की भर पाई भी आज कर सकते है | जो लोग कीमती धातु के व्यापार से जुड़े है उनके लिए आज कोई बड़ा लाभ होने के योग बहुत प्रबल रूप से बने हुए हे | आप शेयर आदि में इन्वेस्ट करे |
कुम्भ- आपके लिए आज का समय ठीक नहीं है | मानसिक चिंता हो सकती है | आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है | शारीरक अस्वस्थता भी हो सकती है | बाहरी खाने को आज आप त्यागे | किसी से बहस आदि में न उलझे | क्रोध पर नियंत्रण रखे |
मीन- आपके लिए आज का दिन अच्छा है सोचे समझे किसी खास से मिलने की योजना सफल हो जाएगी | प्रेम प्यार में रूचि बढ़ेगी | विवाहित लोगो में अगर किसी प्रकार का कोई मतभेद है तो आज थोड़े से प्रयास से भी वो प्रेम में फिर से बदल जायेगा |



